एक्सप्लोरर

Durg Crime: स्कूटी पर घूम-घूम कर लूट की वारदात को देते थे अंजाम, वीडियो भी किया शेयर, गिरफ्तार

Durg: दुर्ग की पद्मनभापुर पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर लुटेरा गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह स्कूटी पर घूम घूम कर वारदात को अंजाम देता था. लूट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया था.

Durg Crime News: दुर्ग की पद्मनभापुर पुलिस ने चलती ट्रेन में लूटपाट करनेवाले गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा है. स्कूटी पर घूम घूम कर आरोपी वारदात को अंजाम देते थे. लूट की वारदात का बकायदा वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर आरोपियों ने पोस्ट किया था. एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने लुटेरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से 12 मोबाइल, एक टैबलेट और लूट में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी को जब्त किया है. लुटेरा गैंग ने चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े यात्री का मोबाइल भी लूट था.

ट्रेन में लूटपाट करनेवाले गिरोह का खुलासा

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पद्मनाभपुर इलाके में लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई थी. ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई. तफ्तीश के दौरान गैंग का पता चला. पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि स्कूटी नंबर सीजी 07 एल 0890 पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे. 7 अक्तूबर को कसारीडीह सांई मंदिर जाने वाली रोड पर, 8 अक्टूबर को रविशंकर स्टेडियम मोड़ के पास, डॉ आलोक दीक्षित क्लिनिक के पास पदमनाभपुर सहित कई जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है.

Surguja: पहले दो भाइयों ने शराब पार्टी की, फिर जमीन विवाद में हुई गाली-गलौच, देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट

स्कूटी नंबर के आधार पर पकड़े गए दो लुटेरे

आरोपियों की स्कूटी घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी. पुलिस ने आरोपियों को स्कूटी नंबर के आधार पर गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में समीर अली उर्फ छोटू और राहुल मेश्राम शामिल हैं. आरोपियों ने पूछताछ में सभी लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है. पुलिस कप्तान का कहना है कि घटना का खुलासा किसी चुनौती से कम नहीं था. आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को बरामद कर मामले की तफ्तीश की गई. 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के ठिकानों पर रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget