एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बाघ सहित अन्य वन्यजीवों तस्करी मामले बड़ी कार्रवाई, 39 आरोपी गिरफ्तार

Tiger Smuggling Cases: छत्तीसगढ़ से बाघ और अन्य जीवों की तस्करी के मामले में वन विभाग में अब तक की बड़ी कार्यवाही की है. इस मामले में वन विभाग में 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर (Mohammad Akbar) के निर्देश के बाद राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में बाघ, तेंदुआ सहित अन्य वन्य प्राणियों की तस्करी करने वाले के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. अब तक वन्य प्राणियों की तस्करी के मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 39 आरोपियों को जेल भेजा है.

बाघ की तस्करी मामले में अब तक 39 आरोपी हुए गिरफ्तार
आपको बता दे कि वन विभाग द्वारा वन्यजीव के तस्करी के मामले में संयुक्त टीम बनाकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर के रुद्रारम गांव से बाघ की खाल की तस्करी में शामिल नौ आरोपियों को बाघ के खाल के साथ गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत 3 जुलाई 2023 को 9 आरोपियों को जेल भेजा गया था. इसके बाद आरोपियों के निशान देही पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया. अब तक इस मामले में कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 

ये आरोपी वन्यजीवों की तस्करी में थे शामिल
वन्यजीवों की तस्करी करने के मामले में अब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमे मुख्य आरोपी तुलसीराम, रामकुमार टिंगे, ओमप्रकाश ठाकुर, गणेश यालम एवं मनोज कुरसम, अमित कुमार झा, आरती दास गंधर्व, पुतुल बर्मन (महिला आरोपी), पीतांबर साहू, सुधाकर हटवार, श्यामराव शिवनकर, शालीकराम मरकाम, अशोक खोटेले, जागेश्वर साहू, धर्माराव चापले, श्रवण झाड़ी, रंजीत कुलदीप, अली बक्श खान, किशोर दशरिया आदि की बाघ, तेंदुआ की खाल, कछुआ और अन्य वन्यजीवों की खरीदी-बिक्री में संलिप्तता रही है. जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. 

महाराष्ट्र से सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
इस मामले में अभी तक कुल 39 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. साथ ही इस मामले में 7 आरोपी अब भी फरार है. मामले में आरोपियों का संबंध महाराष्ट्र  के तस्कर गिरोह से होने से संयुक्त टीम ने 14 आरोपियों को महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले से आरोपियों को ग्राम कोसाटोला, सालेकसा में बाघ को करंट लगाकर मारने और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. 

अब तक इन वन्यजीवों के अवशेष किए गए बरामद
अब तक इस मामले में आरोपियों से बाघ की खाल, 02 नग हिरण के सींग एवं बाघ की हड्डियां, तेंदुआ का खाल, कोटरी सींग-2 नग, कोटरी का कपाल -01 नग, उल्लू का कपाल, उल्लू का पंजा-02 नग, सांबर का सींग-02 नग, भालू का नाखून-04 नग, कार, मोटरसायकल, मोबाईल फोन, जी.आई.तार. का फंदा आदि सामग्री बरामद की गई है. 

वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर की बड़ी कार्रवाई
इंद्रावती टायगर रिजर्व के डीएफओ धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस पूरी कार्यवाही को संयुक्त रूप से टीम गठित करके की गयी है.  जिसमें उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व के उप संचालक वरून जैन, वनमण्डलाधिकारी दुर्ग के शशी कुमार, शशिगानंदन वनमण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर और सबंधित वनमण्डल के टीम द्वारा इस बड़े तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. इस कार्यवाही में पुलिस विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: Ambikapur News: दूसरे की डिग्री से अंबिकापुर के एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर बन बैठी थी युवती, ऐसे लगी पुलिस के हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget