एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेंदुए के बाद बाघ आतंक, एक को बनाया शिकार दूसरे ने भागकर बचाई जान

Chhattisgarh Latest News: तेंदुए के बाद बाघ की चहलकदमी को देखते हुए खुद जिला प्रशासन के मुखिया ग्राउंड पर उतरकर लोगों को सतर्क कर रहे हैं.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बाघ की दस्तक के बाद हर कोई सहमा हुआ है. दरअसल, यहां आदमखोर बाघ (Man Eater Tiger) ने बछौर गांव में शुक्रवार को मछली पकड़ने गए एक युवक को अपना शिकार बनाकर उसकी जान ले ली. वहीं, मृतक के साथ गए एक अन्य युवक ने भागकर अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद जंगल के आसपास की बस्तियों में दहशत फैली हुई है. 

इससे पहले आदमखोर तेंदुए ने ले ली थी 3 की जीन

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी में जुटी हुई है. बता दें कि इससे पहले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में मध्यप्रदेश की ओर से आए तेंदुए ने आतंक मचाया था. तब आदमखोर तेंदुए ने महीने भर के अंदर तीन लोगो की जान ले ली थी, जबकि एक 8 साल के बालक को बुरी तरह घायल कर दिया था. वहीं, अब तेंदुए के बाद बाघ की चहलकदमी को देखते हुए खुद जिला प्रशासन के मुखिया ग्राउंड पर उतरकर लोगों को सतर्क कर रहे हैं. कलेक्टर पीएस ध्रुव वन अमले के साथ हाथ में स्टिक लेकर जंगल में घुस गए और मुनादी करवाकर ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं. मामला महेंद्रगढ़ वनमण्डल के केल्हारी वन परिक्षेत्र का है.

एक महीने की मशक्कत के बाद पकड़ा गया था तेंदुआ

दरअसल, दिसंबर महीने में जिले के जनकपुर और कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में मध्यप्रदेश की ओर से एक आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जंगल में चार पिंजरे लगाए गए थे, जिसके अंदर बकरे और मुर्गियां रखी गई थी. लगभग 1 महीने की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली थी. तेंदुआ वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंसा, इसके बाद उसे कानन पेंडारी भेज दिया गया. इसके बाद लगभग 15 दिनों से जंगली जानवरों का खौफ खत्म था. अब एक बार फिर से आदमखोर बाघ ने नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक को अपना शिकार बना कर उसकी जान ले ली है. 

घरों में दुबके ग्रामीण

बता दें कि महेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में बाघ द्वारा किसी ग्रामीण को मारे जाने की यह पहली घटना है. इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारी लगातार बाघ के विचरण क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं, साथ ही ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर से नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है.

जंगल में उतरे कलेक्टर और डीएफओ

इसी क्रम में कलेक्टर पीएस ध्रुव खुद वन अमले और प्रशासनिक अफसरों के साथ जंगल में स्टिक लेकर निकल पड़े हैं. वन अमले के साथ ग्रामीणों को मुनादी कर समझाइश दी जा रही है. कलेक्टर के साथ वन विभाग की टीम ने ग्रामीण को बाघ द्वारा बनाये गए शिकार स्थल का मुआयना किया.

कलेक्टर पीएसध्रुव, वाइल्ड लाइफ CF केआरबढ़ई, DFO श्रीनिवास, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान संचालक रामाकृष्णन, मनेंद्रगढ़ वन मंडल DFO लोकनाथ पटेल, SDO केएस कंवर सहित वन अमले ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. बाघ का वर्तमान लोकेशन कछौड़ जंगल में बताया जा रहा है.  वहीं, बाघ के आगे देऊडा की ओर जाने की संभावना बनी हुई है. बाघ का पता लगाने बिलासपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है. ये

इसे भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ को मिला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार, 25 मार्च को दिल्ली में होगा सम्मान, सीएम बघेल ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget