एक्सप्लोरर

Surjpur News: सूरजपुर की बेटी का कमाल, लॉकडाउन में ऑनलाइन सीखी अंग्रेजी, अब दे रहीं कोचिंग, विदेश से भी जुड़ रहे लोग

सूरजपुर के छोटे से गांव बेटी ने मेहनत और कुछ अलग करने की चाहत में अनोखा काम किया है. लॉकडाउन में यूट्यूब से इंग्लिश सीखकर छात्रा सोशल मीडिया के माध्यम से कोचिंग करा रही है.

एक तरफ जहां लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर कानूनी पचड़े में फंस रहे हैं वहीं कुछ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल से अपनी जिंदगी संवारने की कोशिश कर रहे हैं. ताजा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में देखने को मिला है. सूरजपुर के एक छोटे से गांव की कॉलेज छात्रा ने बिना किसी कोचिंग और बिना किसी सहायता के इंग्लिश बोलना सीख लिया. छात्रा ने 12वीं पास करने के बाद लॉकडाउन में यूट्यूब का सही इस्तेमाल किया. वर्तमान में सूरजपुर की बेटी अलग अलग राज्यों के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से इंग्लिश की कोचिंग करा रही है. 

लॉकडाउन में शुरू किया इंग्लिश सीखना

सूरजपुर जिले के गणेशपुर गांव की रहने वाली आंचल यादव एक मध्यम वर्ग परिवार से है. आंचल के पिता खेती किसानी का काम करते हैं और मां गृहणी हैं. एक भाई और एक बहन भी हैं. आंचल यादव बताती हैं कि 2020 में सिलफिली के हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की. वर्तमान में बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है. इंग्लिश सीखने के पीछे का मकसद बताया कुछ अलग करने की चाहत थी. 12वीं के बाद यूट्यूब पर इंग्लिश भाषा से संबंधित वीडियो देखे. बुनिदादी जानकारी होने के बाद खुद से इंग्लिश सीखने का नया नया प्रयोग करने लगी. प्रयोग काफी हद तक सफल रहा. आंचल ने बताया कि इंग्लिश सीखने के दौरान कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन चल रहा था. लॉकडाउन में भी पढ़ाई जारी रखी और वीडियो देखकर धीरे धीरे मेहनत के बलबूते धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना और लिखना सीख गई.

हिंदी मीडियम की स्टूडेंट होने की वजह से आंचल इंग्लिश में काफी कमजोर थी. इंग्लिश में कमजोर होने के कारण तकनीक का इस्तेमाल करना मुश्किल हो रहा था. इंग्लिश की कोचिंग करने की चाहत में आर्थिक तंगी रोड़ा बन गई. आखिरकार यूट्यूब से इंग्लिश की कोचिंग शुरू की और आज इंग्लिश बोल और लिख पाने में सक्षम बन गई. आंचल ने मेहनत और लगन के बल पर इंग्लिश जैसे कठिन विषय को आसान बना लिया और अब लोगों को इंग्लिश सीखाने का काम कर रही है. वर्तमान समय में इंग्लिश भाषा हर किसी के लिए बेहद जरूरी बन गया है. ऐसे में आंचल के साथ  लगातार लोग जुड़ रहे हैं. 

लॉकडाउन में समय और सोशल मीडिया का सदुपयोग कर फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सीख चुकी आंचल के चर्चे अब सूरजपुर जिले से बाहर फैल चुके हैं. वर्तमान में आंचल यादव ने यूट्यूब पर खुद का यूट्यूब चैनल "स्पीक विथ विलेज गर्ल" बनाया है. चैनल पर इंग्लिश भाषा से संबंधित वीडियो अपलोड करती है. आंचल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप पर खुद का ग्रुप भी बनाया. ग्रुप से जुड़कर काफी लोग आंचल से इंग्लिश की कोचिंग ले रहे हैं. आंचल इंग्लिश सीखाने का कई लोगों से फीस लेती है तो कुछ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में शिक्षा दे रही है. आंचल की सफलता पर परिवार सहित स्थानीय लोग भी बेहद खुश हैं. लोगों ने आंचल के उज्जल भविष्य की कामना की है. आंचल की वजह से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इंग्लिश भाषा पर पकड़ मजबूत कर रहे हैं.

भारत ही नहीं विदेश से भी जुड़ रहे हैं लोग

आंचल यादव ने एबीपी न्यूज को बताया कि कॉमन विषय इंग्लिश होने के कारण बचपन से पढ़ते हैं, लेकिन सीखना लॉकडाउन समय के शुरू किया. लॉकडाउन में स्कूल, कॉलेज बंद थे. कुछ नया करने की चाहत थी. उसने आगे बताया कि यूट्यूब पर इंग्लिश से संबंधित बहुत सारे चैनल है, लाइव क्लासेज हैं. वीडियो देखकर इंग्लिश सीखने का खुद के लिए रूल्स अपनाए. आंचल का कहना है कि उसने जो सीखा है वही लोगों की सीखा रही है. उसके साथ बहुत सारे जुड़नेवाले लोगों में भारत ही नहीं बल्कि विदेश के हैं. 

Kanker News: प्यार में मिले धोखे ने बदल दी जिंदगी, 50 जवानों की हत्या में शामिल महिला नक्सली ने कर दिया सरेंडर

Surguja News: शिक्षकों ने किया मूल्यांकन से इनकार, नहीं आया संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी का रिजल्ट, छात्र परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget