एक्सप्लोरर

Surguja: बारात आई, सात फेरे हुए फिर सिंदूर लगने से ऐन वक्त पहले पहुंची प्रशासन की टीम, दुल्हन निकली नाबालिग

सरगुजा में बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा. सिंदूर भराई की रस्म के वक्त प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकवा दी. हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से काफी वाद विवाद हुआ.

Surguja News: सरगुजा में शादी की धूमधाम से तैयारी चल रही थी. ऐन वक्त पर बारात आई और दुल्हा दुल्हन ने मंत्रों के उच्चारण के बीच सात फेरे लिए. बस सिंदूर की रस्म पूरी होनेवाली थी. दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरने के लिए चुटकी भर सिंदूर उठाया ही था कि अचानक ट्विस्ट आ गया और शादी रोकनी पड़ी. मौके पर मौजूद लड़की पक्ष के लोगों ने विवाद करने की कोशिश भी की लेकिन कानून के आगे एक ना चली. दरअसल 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी मां-बाप करा रहे थे. मामला उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेलढाब का है.

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष बाल विवाह रोकने पर सहमत

जानकारी मिलते ही महिला उत्थान कल्याण समिति मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया. गांव के सरपंच प्रतिनिधि नंदा, उपसरपंच अमृत यादव और 112 की टीम ने दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाइश दी. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद विवाह को रोकने पर दोनों पक्षों की सहमति बनी. बारात को बिना दुल्हन के खाली हाथ लौटना पड़ा. बारात वापस होने के बाद चाइल्ड लाइन और महिला विकास विभाग की टीम ने पंचनामा तैयार कर कागजी कार्रवाई पूरी की. टीम ने लड़की के मां-बाप और मौके पर मौजूद लोगों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी.

Bastar News: नक्सलवाद से नहीं अब कलागुड़ी से मिल रही है बस्तर के युवाओं को देश में पहचान, सोशल मीडिया पर धमाल

परिजनों के लिखित आश्वासन पर बिना दुल्हन लिए लौटी बारात

समझाइश के बाद परिजनों ने नाबालिग का विवाह नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया. इस दौरान डायल 112 की टीम के सदस्य, चाइल्ड लाइन सदस्य स्तुति राजवाड़े, महिला बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर ऐरखामेरन लकड़ा और सुमन उपस्थित रहे. महिला उत्थान कल्याण समिति की अध्यक्ष सरिता महंत ने बताया कि उम्र हो जाने के बाद ही लड़के और लड़की का विवाह करना चाहिए. निर्धारित उम्र पर विवाह होने से युवक युवती दोनों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है. बाल विवाह की स्थिति में दोनों ही परिवार के सदस्य और लड़का लड़की को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

Chhattisgarh Job Alert: एनआईटी रायपुर में प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन के बचे हैं इतने दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget