एक्सप्लोरर

Surguja News: जहरीले धुंए से जिंदगी में घुल रहा जहर! जानें कैसे सरगुजा में डामर प्लांट ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Surguja Latest News: सरगुजा में जहरीले धुएं की समस्या पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि इस बात की जानकारी मुझे मिली है, जिस तरह से एयर पॉल्यूशन हो रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए.

Air Pollution In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुण्ड्रा ब्लॉक में सड़कों का जाल बिछाने के लिए युद्धस्तर पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन पर्यावरण नियमों की अनदेखी करते हुए बीच शहर में डामर प्लांट लगा दिया गया है. जिसकी वजह से स्थानीय ग्रामीणों सहित लोगों को वायु प्रदूषण का खतरा सताने लगा है. दरअसल, लुण्ड्रा ब्लॉक में लुण्ड्रा से धौरपुर तक बनने वाले कई किलोमीटर तक सड़कों का काम कराया जा रहा है, लेकिन बीच शहर में सड़कों को बनाने के लिए डामर प्लांट लगाया गया है. जिससे निकलने वाले जहरीले धुएं से स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

जहरीले धुएं से सांस लेने में हो रही दिक्कत 

ग्रामीण बताते हैं कि सुबह 6 बजे से इस प्लांट की शुरुआत होती है, जो देर रात तक चलती है. जिसकी वजह से जहरीले धुएं से सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी ममता ने बताया कि डामर प्लांट से बहुत ज्यादा धुआं निकलता है, जिससे परेशानी होती है. अभी तो प्लांट शुरुआत हुई, धीरे धीरे बढ़ेगा तो सांस लेने में दिक्कत होगा. अगर प्लांट किनारे में नहीं लगता है तो लोग बीमारी का शिकार हो जाएंगे. वहीं अशोक लकड़ा ने बताया कि डामर प्लांट सुबह 6 बजे से शुरू हो जाता है, इससे बहुत परेशानी होता है.  इसे जंगल की ओर लगाना चाहिए था, लेकिन शहर के बीच में लगा दिया गया है.  

सरगुजा कलेक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी

इस मामले पर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि इस बात की जानकारी मुझे भी लगी है, लेकिन जिस तरह से एयर पॉल्यूशन हो रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए.  इसकी जानकारी जिम्मेदार पर्यावरण विभाग को दी गई है, और मौके पर भेजकर जांच कर कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है. " इधर केंद्र सरकार एयर पॉल्यूशन को लेकर काफी सजग नजर आ रहा है.  इसके बावजूद सरगुजा जिले में एयर पॉल्यूशन को लेकर किसी भी तरह की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है.  वहीं पर्यावरण विभाग इस मसले पर नदारद नजर आ रहा है. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: लोक सेवा आयोग के सचिव IAS सुधाकर खलको हटाए गए, शराब पीकर दफ्तर में हंगामा करने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget