एक्सप्लोरर

Surguja: सरगुजा में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मॉडर्न यात्री प्रतिक्षालय, मंत्री के क्षेत्र में हो रहा घटिया निर्माण

Surguja News: आदिवासी इलाकों में धूप, बारिश से बचाव के लिए बने मार्डन यात्री प्रतिक्षालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया है. ऐसा खाद्य एवं संस्कृति मंत्री के क्षेत्र में हो रहा है.

Surguja News: आदिवासी इलाकों में धूप, बारिश से बचाव के लिए मार्डन यात्री प्रतिक्षालय (Modern Passenger Waiting Rooms) का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन सामग्री का घटिया स्तर होने की वजह से निर्माण के दो चार दिनों में ही प्रतिक्षालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया है. आलम ये है कि खाद्य एवं संस्कृति मंत्री के क्षेत्र में हो रहे घटिया निर्माण कार्य को रोकने की कोई अधिकारी हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है. दरअसल इस काम को ग्राम पंचायत की तरफ से कराया जाना था. लेकिन ऊपरी स्तर की सेटिंग के कारण ये काम रायपुर का ठेकेदार कर रहा है. बताया जाता है कि रायपुर के ठेकेदार को राजनैतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिला है.

डिस्ट्रिक मिनरल फंड से जारी राशि

सीतापुर विधानसभा के बतौली और मैनपाट ब्लॉक में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से चार मार्डन यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें बतौली ब्लॉक सरमना और सलयाडीह के अलावा मैनपाट के रोपाखार और एक अन्य ग्राम पंचायत में सडक किनारे यात्री प्रतिक्षालय बनाया जा रहा है. 7 लाख 85 हजार रुपए की कीमत से बनाए जाने वाले इस यात्री प्रतिक्षालय निर्माण के लिए जनपद पंचायत बतौली औऱ जनपद पंचायत मैनपाट को कार्य एजेंसी बनाया गया था और निर्माण का ये काम नियमानुसार ग्राम पंचायत के लोगों से कराया जाना था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इन दोनों ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत में सड़क किनारे यात्री प्रतिक्षालय को रायपुर का एक ठेकेदार करा रहा है. अब इसके पीछे क्या सेटिंग ये कह पाना मुश्किल है. लेकिन घटिया निर्माण के तुरंत बाद उजड़ते यात्री प्रतिक्षालय के बाद इन गांव के ग्रामीणों में बहुत नाराजगी है.

बतौली के दोनों प्रतिक्षालय उखड़ गए

बतौली ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत सलयाडीह और सरमना में अत्याधुनिक यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण किया गया है. निर्माण कार्य अब घटिया सामग्री के इस्तेमाल की वजह से उखड़ने लगे हैं. दीवारों में बडी बडी दरारें आ गई हैं. दरअसल तीन महीने में पूरा किया जाने वाला ये काम पहले तो एक साल में हुआ और जब नवंबर 2021 में काम पूरा हुआ तो ये जगह जगह से खराब होने लगा. एक तकनीकी जानकार ने बताया कि इस यात्री प्रतिक्षालय के प्लींथ (बेस) में बालू की जगह मिट्टी भर दिया गया है और बीप होल नहीं बनाए जाने के कारण इसकी दीवार क्रेक हो रही है. इसके अलावा निर्माण में बिना बेस गिट्टी के कॉलम खडा कर दिया गया है. जो कभी भी धराशायी हो सकता है. साथ ही फर्श को बिना बेस किए ही टाइल्स लगा दिया गया है. जिससे दोनों ग्राम पंचायत के यात्री प्रतिक्षालय की टाइल्स पूरी तरह से उखड गई है. जानकारी के मुताबिक इस निर्माण मे कोई भी सामग्री मानक के हिसाब से नहीं लगाई गई है और उसके बाद ठेकेदार को आधा पेमेंट कर दिया गया है.

कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र वाले डिस्ट्रिक मिनरल फंड की राशि के लिए जब जनपद सीईओ को ऐजेंसी बनाया गया. और जब उसके निर्माण कार्य की निगरानी के लिए जनपद के आरईएस विभाग को तैनात किया गया तो कैसे जनपद सीईओ और आरईएस के एसडीओ को घटिया निर्माण रोकना चाहिए. जबकि जानकारी तो यहां तक है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जिले में होने वाले सभी कामों की क्वालिटी चेक करने वाले सबसे बडे अधिकारी आरईएस विभाग के ईई ने भी घटिया निर्माण का निरीक्षण किया. लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार पर कोई एक्शन नहीं लिया गया. वैसे इनमे से एक गांव के सरंपच ने बताया कि विधायक के कोई आदमी रायपुर से आकर काम कर रहा था. मैं उसका नाम नहीं जानता हूं, 

इस मामले को लेकर जब ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के ईई विपिनराज सिंह से पूछा गया तो उन्होने कहां कि मैं एक दिन रास्ते से गुजर रहा था. मैने उस यात्री प्रतिक्षालय को देखा जिसके टाइल्स वगैरह उखड रहे थे. मैंने संबंधित काम के सब इंजीनियर को सुधारवाने के निर्देश दिया था. इतना ही नहीं उन्होने कहा कि उस काम के लिए मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है. अगर कहीं प्रकाशन होता है, शिकायत आती है और ऊपर से आदेश होता है तो फिर मै जांच करने जाऊंगा. इस मद की ऐजेंसी जनपद पंचायत के प्रमुख और जनपद सीईओ विजय श्रीवास्तव के मुताबिक ठेकेदार से सब कुछ ठीक कराया जाएगा. और जब तक आरईएस के इंजीनियर मूल्यांकन और एसडीओ की तरफ से वेरीफफिकेशन नहीं होगा. तब तक दूसरे किश्त की राशि नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा अब तो शिकायत मिल गई है तो सवाल ही नहीं उठता है कि बिना काम ठीक हुए राशी दी जाए.

Shikhar Pan Masala Raid: शिखर पान मसाला पर DGGI की रेड, कारोबार संभालने वाले दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया

Covid-19 Pandemic: केरल में भी लगे कोविड प्रतिबंध, अंतिम संस्कार और शादी समारोह में 50 से अधिक लोगों की उपस्थिति पर रोक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget