एक्सप्लोरर

Surguja Corona Update: सरगुजा में बढ़ने लगी है कोरोना मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग ने अब उठाया ये कदम

Surguja News: 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज शहरी इलाके अम्बिकापुर के निवासी हैं. ऐसे में डर है कि आनेवाले दिनों में अगर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या इसी अनुपात से बढ़ी तो स्थिति खराब हो सकती है.

Surguja Covid Update: कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमिक्रोन की आशंका के बीच सरगुजा जिले में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए. 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज शहरी इलाके अम्बिकापुर के रहने वाले हैं. ऐसे में डर है कि आनेवाले दिनों में अगर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या इसी अनुपात से बढ़ी तो स्थिति भयावह हो सकती है. हालात को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. जिले में सर्दी, खांसी, बुखार रोगियों का ब्लड जांच के साथ कोरोना का भी टेस्ट कराया रहा है.

मौसमी बीमारी पर परामर्श के लिए आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट 

स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कोविड मामले के नोडल अधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पिछले एक महीने में 25 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है. इस फेहरिस्त में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो मौसमी बीमारी की आंशका पर डॉक्टरी परामर्श के लिए स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचे थे. इसके अलावा कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की आशंका पर अब तक 45 संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया था. राहत की बात है कि किसी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव या फिर ओमिक्रोन से संक्रमित नहीं आई. ओमिक्रोन का टेस्ट करानेवाले 45 लोग दूसरे देश से आए हुए थे.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मात्र एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती 

फिलहाल जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव केवल एक 45 वर्षीय महिला का इलाज जारी है. डॉ गुप्ता ने कहा कि ओमिक्रोन की जांच के लिए सैंपल को कोल्ड बॉक्स में रखकर पड़ोसी राज्य ओड़ीशा के भुवनेश्वर लैब में भेजा जाता है. ओमिक्रोन वेरिएंट की जांच रिपोर्ट आने की तय समय सीमा 3 दिन है. लेकिन पॉजिटिव आने पर 24 घंटे में ही भुवनेश्वर लैब से जानकारी मिल जाती है. जबकि निगेटिव रिपोर्ट होने पर कभी-कभी रिपोर्ट आने में समय भी लग जाता है. 

Mumbai Corona Cases: मुंबई में कोरोना से हाहाकार, एक दिन में करीब 11 हजार मामले आए, दो की मौत

अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला हुए कोरोना से संक्रमित, लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget