एक्सप्लोरर

Surajpur: शक्कर फैक्ट्री में गन्ना बेचने के लिए रात-रातभर जाग रहे किसान, अव्यवस्था के चलते हजारों रुपये का नुकसान

Sugarcane Farmers: फैक्ट्री में पहुंचने के बाद किसानों का गन्ना सूख रहा है. अव्यवस्था की वजह से एक एकड़ का गन्ना बेचने में 12 हजार तक नुकसान उठाना पड़ रहा है. कारखाना राजनीति का अखाड़ा बन चुका है.

Surajpur News: सूरजपुर जिले के मां महामाया शक्कर कारखाने में किसानों को गन्ना बेचने के लिए टोकन पाने और फिर फैक्ट्री में गन्ना लाकर उसे बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है. यहां चार दिन तक किसानों के ट्रैक्टर गन्ना लेकर इंतजार करते रहते हैं. तब जाकर गन्ना बिक पा रहा है. गन्ना बेचने के लिए किसान रातभर रतजगा कर रहें हैं. इससे एक ट्रॉली में लोड गन्ना पांच क्विंटल तक सुख रहा है, जिससे किसानों को गन्ने का डेढ़ हजार व ट्रेक्टर व ट्रॉली का एक हजार अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है.

वहीं, अगर ट्रक में गन्ना आया है, तो एक दिन लाइन में खड़े होने पर प्रति दिन के हिसाब से ट्रक मालिकों को हजार रूपए अधिक देना पड़ रहा है. इस तरह अगर किसी किसान ने एक एकड़ में भी गन्ना की खेती की है तो पांच ट्रॉली गन्ना होने पर उसे इस अव्यवस्था की वजह से 12 हजार से अधिक का नुकसान हो रहा है.

वहीं, मिल प्रबंधन का कहना है कि किसानों को जिस दिन गन्ना लेकर आने के लिए टोकन दिया जाता है, किसान उस समय गन्ना लेकर नहीं आते हैं. यही वजह है कि यहां अव्यवस्था हो रही है. वहीं, किसानों का कहना है कि 23 जनवरी को अचानक कुछ दिन के लिए मिल बंद कर दिया गया था. इसकी वजह से जो टोकन जारी हुए थे, उस तारीख में वे गन्ना लेकर फैक्ट्री नहीं आए और फैक्ट्री में अब खरीद शुरू हुई है, तो पहले से जो पर्ची जारी हुए थे, उन्हें डिलीट कर दिया गया. किसानों का तर्क है कि कारखाना कुछ दिनों के लिए बंद करना था, तो उन तारीखों का पर्ची जारी नहीं करना था. 

टोकन के लिए किसान परेशान, लगा रहे चक्कर

धंधापुर निवासी अनंत यादव ने बताया कि वे पिछले दो माह से गन्ना का पर्ची पाने के लिए परेशान हैं. कई बार फैक्ट्री आकर कर्मचारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन कैलेंडर के हिसाब से मिल में पर्ची जारी नहीं हो रहा है. इसके कारण अवस्था हो रही है. वहीं, प्रतापपुर क्षेत्र निवासी किसानों ने बताया कि कारखाना बंद रहने के दौरान लेप्स हुए टोकन का तारीख आगे बढ़वाने के लिए कहा जा रहा है, जबकि वे फैक्ट्री में गन्ना लेकर यहां आ गए हैं.

11 हजार से अधिक किसान हैं पंजीकृत 

दरअसल, शक्कर मिल में 11 हजार से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं. यहां किसानों के हित के लिए संचालक मंडल भी बनाया गया है, लेकिन कारखाना राजनीति का अखाड़ा बन गया है और किसानों के हित पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से किसानों में भारी गुस्सा है. किसानों का कहना है कि कारखाना आने पर कर्मचारी उनसे सही तरीके से बात नहीं करते हैं, जबकि उनके द्वारा इस मिल को स्थापित करने के लिए अंशदान किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Balrampur: जमीन घोटाले को लेकर CM बघेल को पूर्व बीजेपी सांसद नेताम का चैलेंज- 'बलरामपुर जिले से करें कार्रवाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget