एक्सप्लोरर

Surajpur: पंचायत में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, वोटिंग से नदारद रहे कई सदस्य, उपाध्यक्ष की बच गई कुर्सी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था. प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान कई सदस्य नदारद रहे. एक का पद बच गया लेकिन दूसरे को पद गंवाना पड़ा.

Surajpur News: पिछले कई दिनों से राजनीति का अखाड़ा बना हुआ सूरजपुर (Surajpur) जनपद पंचायत का कार्यालय अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सुर्खियों में था. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) में अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती को तो अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी. वहीं जनपद सदस्यों ने उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव (Narendra Nath) का साथ दिया और उनकी कुर्सी बच गई. दिसंबर माह में जनपद के 22 सदस्यों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. जिस पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर सूरजपुर ने सदस्यों को बुलाकर सम्मेलन बुलाया था,

10 जनवरी को अध्यक्ष और 11 जनवरी को उपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तिथि तय हुई थी. 10 जनवरी को अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती के खिलाफ हुए मतदान में 21 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और 2 मत निरस्त हुए और 2 सदस्य अनुपस्थित रहे. इस तरह जनपद अध्यक्ष को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा. वहीं 11 जनवरी को उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की कार्रवाई डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता की उपस्थिति में हुई. सम्मेलन में 25 में से 10 सदस्य अनुपस्थित रहे और अपेक्षित संख्या न होने की वजह से पंचायती राज अधिनियम के तहत अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया. 

वोटिंग में नहीं पहुंचे दो तिहाई सदस्य
कुल निर्वाचित सदस्यों के दो तिहाई की उपस्थित अनिवार्य है, जिसके हिसाब से 17 सदस्यों की उपस्थिति अविश्वास प्रस्ताव के लिए आपेक्षित थी, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण सम्मेलन निरस्त हो गया और उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. इसके बाद जनपद पंचायत परिसर में उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव के साथ बड़ी संख्या में जुटे जनपद सदस्य और कार्यकर्ताओं ने अविश्वास प्रस्ताव के ध्वस्त होने पर उत्साह व्यक्त किया.

जीत के बाद यह बोले नरेंद्र यादव
वहीं उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि जनपद सदस्यों के साथ मिलकर पंचायती राज की परिकल्पनाओं को साकार करने और  ग्राम पंचायतों के समग्र विकास की दिशा में एकजुटता के साथ कार्य करेंगे. इस दौरान जनपद सदस्य लीलू गुप्ता, सुखदेव सोनवानी, ललन सिंह, उषा यादव, फुलबसिया राजवाड़े, मंजू कुजूर, बसंती देवी, काजल तपन सिखदार, नंदेश्वरी, सरस्वती जायसवाल, किमलेश, पुष्पा सिंह, किरण नेताम व मानकुंवर राजवाड़े जनपद उपाध्यक्ष के साथ उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: जर्जर मकानों में रहने को मजबूर पुलिसकर्मी, सरकार बदलने के बाद आवास बनाने का काम शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget