एक्सप्लोरर

Surajpur News: खदानों में धड़ल्ले से मशीनों और कलपुर्जों की चोरी, रोक लगाने में पुलिस नाकाम

Surajpur Crime News: सूरजपुर में मशीनों के कीमती कलपूर्जों के साथ कबाड़ और कोयला चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है. कबाड़ियों का गिरोह गैंग बनाकर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है.

Surajpur News Today: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की खदानों से मशीनों के कीमती कलपूर्जों के साथ कबाड़ और कोयला चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिन दहाड़े चोरों के जरिये खदानों में दबिश देकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं. 

इस दौरान खदानों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चोरी की घटनाओं को रोकने नाकाम रहे हैं. बीते महीनों कई बार एसईसीएल क्षेत्र और खदानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है. हालांकि कई मामलों में पुलिस ने सफलता मिली है और दर्जनों पर कार्रवाई भी की गई है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से इन चोरों को हौसले बुलंद हैं.

आम लोगों में कबाड़ियों की दहशत
कोयलांचल बिश्रामपुर क्षेत्र के शिवनंदनपुर, तालाबपारा, पउवापारा सहित अन्य जगहों पर कबाड़ियों का गिरोह सक्रिय हैं. इन कबाड़ियों की दहशत इतनी अधिक है कि आम नागरिक डरे सहमे रहते हैं. बावजूद इसके पुलिस प्रशासन के जरिये कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं. 

गौरतलब है कि एसईसीएल बिश्रामपुर के बंद खदान क्षेत्रों से आए दिन तलाबपारा, पउवापारा के नशेड़ी युवकों का समूह कबाड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. इन कबाड़ियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन हो या रात, सुबह हो या शाम, किसी भी समय जिस खदान से चाहे संगठित गिरोह के बल पर कबाड़ चोरी करने की क्षमता रखते हैं. 

एसईसीएल और पुलिस लगाम लगाने में नाकाम
कबाड़ियों के हुड़दंग और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने में एसईसीएल प्रबंधन के साथ पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है. यही वजह है कि क्षेत्र के खदानों से लगातार कबाड़ और कोयले सहित महंगे कलपूर्जों की चोरियां बदस्तूर जारी है. 

दूसरी ओर पुलिस के अधिकारियों दावा है कि इस तरह की सूचना मिलने पर अमले के जरिये कार्रवाई की जाती है. बिश्रामपुर और जयनगर पुलिस के जरिये कई बड़ी चोरी की वारदातों का पर्दाफाश भी किया गया है.

दिन- दहाड़े चोरी कर भेजते हैं सूरजपुर
ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर के तलाबपारा और पउवापारा में रहने वाले चर्चित कबाड़ी सूरजपुर, बिश्रामपुर, जयनगर सहित कुम्दा के बदमाश युवकों का समूह बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं. ये लोग एसईसीएल के खदान क्षेत्र से रोजाना दिन-दहाड़े पिकअप सहित अन्य वाहनों से कबाड़ का परिवहन सूरजपुर में कर रहे हैं.

इससे शिवनन्दनपुर और तलाबपारा का माहौल बिगड़ रहा है. अगर पुलिस इन पर नकेल कसती है तो ये सीधे आस-पास में पहुंचकर लोगों से मारपीट की वारदात को अंजाम देते हैं. यही कारण है इनके विरुद्ध कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता है.

पुलिस-एसईसीएल अधिकारियों को मिलता है हिस्सा
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में सक्रिय कबाड़ी गिरोह के जरिये सिलसिलेवार खदानों से हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर अहम जानकारी मिली है. विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी सहित पुलिस को इन कबाड़ियों से चोरी किए गए कबाड़ का एक हिस्सा दिया जाता है. यही कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है.

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि चोरी के कई मामले खदानों के भीतर ही दब कर रह जाते हैं और कभी बाहर ही नहीं आते. बताया जा रहा है कि वर्तमान में चुनावी आचार संहिता और मतदान की तारीख नजदीक होने के कारण एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने कबाड़ियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में कबाड़ चोरी के मामले बाहर न आने पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget