एक्सप्लोरर

Surajpur News: 'प्यारे' हाथी के खौफ से उड़ी दर्जनों गांव की नींद, छह घरों को तोड़कर चट कर गया अनाज

सूरजपुर के दर्जनों गांव में इन दिनों जंगली हाथी का खौफ साफ तौर पर देखा जा रहा है. हाथी के खतरे से बचने के लिए लोग मशाल जगाकर रतजगा कर रहे हैं. 'प्यारे' हाथी ने 6 घरों को तोड़कर अनाज चट कर गया.

Surajpur Elephant Teror: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 'प्यारे' हाथी का उत्पात नहीं थम रहा है. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दर्जनों  गांव में प्यारे हाथी की दहशत बरकरार है. हाथी से ग्रामीणों को निजात दिलाने में वन विभाग का पूरा प्लान फेल नजर आ रहा है. बीती रात प्यारे हाथी ने परमेश्वरपुर गांव में घुसकर उत्पात मचाया. हाथी ने धावा बोलकर 6 मकानों को ध्वस्त कर दिया. प्रभावित ग्रामीणों के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है. टेटू आशियाने में रहना ग्रामीणों के लिए खतरे से खाली नहीं है. ग्रामीण जान बचाने के लिए घरों के बाहर रतजगा करने को मजबूर हैं. 

प्यारे हाथी ने 6 मकानों को तोड़ा 

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में प्यारे हाथी को लंबे समय से देखा जा रहा है. जंगली हाथी ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ कई लोगों को मौत के घाट उतार चुका है. फिलहाल हाथी का तीन चार दिनों से परमेश्वरपुर में डेरा है और लगातार आतंक मचा रहा है. दो दिन पहले हाथी ने सोमार साय के घर पर धावा बोलकर क्षतिग्रस्त कर दिया था और बीती रात एक साथ छह घरों को क्षतिग्रस्त कर भारी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों के अनुसार हाथी रात करीब डेढ़ बजे खरसोता बस्ती में प्रवेश कर गया और अनाज खाने के चक्कर में अतवारी, कृपाशंकर सिंह, कृष्णदेव सिंह, पवन साय, रामप्यारी, शिवलाल के घरों को तोड़ दिया. अनाज चट करने के बाद हाथी ने घर के अंदर रखे सामानों को नुकसान पहुंचाया.

Bijapur News: जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने प्लांट किया था प्रेशर बम, चपेट में आने से महिला घायल

रतजगा करने पर मजबूर लोग

हाथी ने घरों पर धावा उस वक्त बोला जब ग्रामीण अंदर सो रहे थे. घर टूटने की आवाज पर ग्रामीणों की नींद टूट गई और भय के मारे शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और मशालें जलाकर पूरी रात जागते रहे. ग्रामीणों का शोर सुनकर हाथी गांव से बाहर निकलकर जंगल की ओर चला गया. ग्रामीणों ने बताया कि प्यारे हाथी की वजह से गांव में दहशत है और हाथी से रखवाली करने के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं. कुछ ग्रामीण जंगल के किनारे भी पहरा देते हैं ताकि हाथी के आने की सूचना गांव में मिल सके. प्रतापपुर क्षेत्र के ग्रामीण प्यारे हाथी से निजात दिलाने को शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक ग्रामीणों को राहत देने की कोई ठोस पहल नहीं हो सकी. 

वन विभाग भी रख रहा नजर

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर विनय टंडन ने बताया कि हाथी कुछ न कुछ नुकसान पहुंचाते रहता है. वन विभाग की नजर बनाई हुई है. हाथी जंगल से निकलता है तो ग्रामीणों को सूचित कर दिया जाता है. वन विभाग की गाड़ी लगातार गश्त करती रहती है. हाथी सुबह के समय जंगल की ओर चला जाता है. शाम को खाने की तलाश में खेत खलिहान और गांव की तरफ आ जाता है. हाथी अभी करसी साइड के जंगल में है. शाम होने के साथ ही हाथी मित्रदल की टीम गाड़ी से निकलती है और हाथी के दिखने पर लोगों को सूचित किया जाता है. 

Surguja News: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में सूखा, सरगुजा में औसत से 66 प्रतिशत कम बारिश, मौसम विभाग ने जताई ये उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget