एक्सप्लोरर

Summer Tips: गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए आपका कैसा हो खानपान? जवाब जानने के लिए पढ़ें ये खबर

मार्च-अप्रैल में बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां चपेट में ले लेती हैं. बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के साथ पेट संबंधी परेशानियां भी गर्मी में आम है. आप चंद टिप्स से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं.

Summer Tips: मार्च-अप्रैल के महीनों में मौसम का मिजाज बदलने के साथ शरीर में भी काफी बदलाव होने लगते हैं. बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां भी असर दिखाने लगती हैं. बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के साथ पेट संबंधी परेशानियां भी गर्मी में आम है. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए. ज्यादा तला-भुना या ज्यादा मसाले वाला खाना शरीर पर बुरा असर डालता है. मसालेदार खाने का पाचन प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. गर्मी के मौसम में खाना हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए. 

गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने की चंद टिप्स

डॉक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी खूब पीना चाहिए क्योंकि गर्मी से शरीर का पसीना बाहर निकलता है. शरीर से पानी निकलने के कारण डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है. कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी थोड़ी-थोड़ी देर पर जरूर पिएं. इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है. जितना हो सके साधारण पानी पीने की कोशिश करें. बेहतर है कि फ्रिज के पानी की जगह घड़े या सुराही का पानी पियें. गर्मी में सामान्य पानी पीकर आप लू से भी बच सकते हैं. 

डॉ. शर्मा के मुताबिक गर्मी में फूड पॉयजनिंग होने का खतरा ज्यादा होता है. सब्जी और दालें जल्दी खराब हो जाती हैं. इसलिए हमेशा ताजा और सुपाच्य भोजन ही करें. ज्यादा मसालेदार भोजन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. मांसपेशियों को मजबूत करने और पेट की समस्या से बचने के लिए भोजन में सलाद या स्प्राउट्स जरूर खाएं. गर्मी में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है. शरीर में पोषक तत्वों की कमी कमजोरी के साथ साथ कई बीमारियों को न्योता देती है. इसलिए खाली पेट रहने से बचें. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी एक साथ ज्यादा खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है.

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मुआवजे की राशि से ब्याज कमाने का चौंकाने वाला मामला, पढ़ें पूरी खबर

फलों और सब्जियों का सेवन बनाता है चुस्त

गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है. इस मौसम में तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसंबी और लीची खाना फायदेमंद है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. जूस, दही, लस्सी, मट्ठा, सत्तू, नींबू पानी, आम पना, बेल शर्बत, नारियल पानी, गन्ने का रस भी डाइट में शामिल करना चाहिए. विटामिन-बी से भरपूर आहार लेने से शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति बनी रहती है. साथ ही मांसपेशियों के दर्द और थकान में भी आराम मिलता है.

Chhattisgarh News: 80 पैसे के लालच में महिला डॉक्टर ने गंवाए 1 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget