एक्सप्लोरर

Sukma IED Blast: नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया पुल, जवानों ने 24 घंटे के भीतर की मरम्मत

सुकमा में नक्सलियों आईईडी ब्लास्ट कर पुल को उड़ा दिया है. घटना भेज्जी मार्ग पर कोत्ताचेरु और गोरखा के बीच की है. DRG और CRPF के जवानों की टीम ने 24 घंटे में पुल मरम्मत कर डाला.

IED Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले में नक्सलियों (Naxalites) ने एक बार फिर मौजूदगी दिखाई है. उन्होंने आईईडी (IED) ब्लास्ट कर पुल को उड़ा दिया है. नक्सलियों ने भेज्जी मार्ग में कोत्ताचेरु और गोरखा के बीच की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि नक्‍सली नये पुलिस कैंप के निर्माण से बौखलाए हैं और निर्माण को रोकने के लिए घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों की करतूत के बाद DRG और CRPF के जवानों की टीम मौके पर पहुंच गई है और शुक्रवार सुबह से ही पुल मरम्मत करने का काम शुरू हो गया. देखते-देखते 24 घंटे के भीतर जवानों ने पुल की मरम्मत कर डाली. सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने पुष्टि की है.

नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया पुल

उन्होंने बताया कि बीती रात नक्सलियों ने भेज्जी मार्ग पर कोत्ताचेरु और गोरखा के बीच कुछ महीने पहले बने पुल को निशाना बनाया और आईईडी लगाकर ब्लास्ट कर दिया. नक्सलियों की कार्रवाई में पुल क्षतिग्रस्त हो गया. वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में बारूद का इस्तेमाल किया. हालांकि ब्लास्ट से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह DRG और सीआरपीएफ जवानों की टीम मौके पर पहुंच गई.


Sukma IED Blast: नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया पुल, जवानों ने 24 घंटे के भीतर की मरम्मत

Vistadome Coach: बस्तर तक नहीं चलेगी विस्टाडोम कोच लगी ट्रेन, विशाखापट्टनम से अरकू तक ही मिलेगी सुविधा

पुलिस कैंप खुलने से बौखलाये नक्सली-एसपी 

क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करने का काम जवानों ने शुरू किया और 24 घंटे के अंदर ही पुल को दोबारा बना दिया. एसपी ने कहा कि इलाके में लगातार नये पुलिस कैंप खोले जा रहे हैं. पुलिस कैंप से नक्सली पूरी तरह बौखला गए हैं और इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. एसपी ने बताया कि कैंप खुलने  से नक्सली बैकफुट पर भी हैं. घटना के बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है.

Chhattisgarh: पति की प्रताड़ना से पत्नी की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी दिल को झकझोर देने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget