एक्सप्लोरर

Sukma Rape Case: छत्तीसगढ़ में 6 साल की बच्ची से रेप पर राजनीति, पूर्व सीएम बोले- 'कांग्रेस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं'

Chhattisgarh: सुकमा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. इसके बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है. बीजेपी बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है.

Sukma Hostel Rape: छत्तीसगढ़ के सुकमा में पहली कक्षा में पढ़ रही 6 साल की बच्ची से रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. बच्ची घर से दूर पोटाकेबिन में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इस घटना के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है. विपक्ष सरकार (Bhupesh Baghel Government) को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन (Dr Raman Singh) ने कांग्रेस सरकार में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया है. तो कांग्रेस इस घटना को मणिपुर (Manipur violence)से जोड़ने पर आपत्ति जाता रही है.

सुकमा में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार
दरअसल बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल उठाए है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के एफआईआर को दर्ज नहीं किया गया. बच्ची का मेडिकल नहीं कराया गया और अबतक आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है. इन सवालों के साथ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार के राज में अब बेटियां कतई सुरक्षित नहीं है.

बस्तर की बेटियों के साथ इस तरह की अमानवीय घटनाएं हो रही है और उसके बाद भी त्वरीत कार्यवाही नहीं की जा रही है. आज तक इस घटना के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है. 

रमन सिंह ने कहा मणिपुर के मामले में कांग्रेसी हंगामा मचाते है
इसके आगे रमन सिंह ने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि अन्य राज्यों में इस तरह की घटना होती तो कांग्रेस इसमें हंगामा मचा कर राजनीति करती. मणिपुर की हिंसा पर राजनीति कर रही प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोगों ने बस्तर की इस अमानवीय घटना पर अब तक मुंह नहीं खोला है. इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में बीजेपी का असंवेदनशील चेहरा सामने आया है.

पोटा केबिन के मामले में बीजेपी सिर्फ राजनीति करने जांच दल बनाया है, जिसका मूल मकसद मणिपुर की घटनाओं का बचाव करना है. मणिपुर की बीजेपी सरकार की कायरता, निर्लज्जता, बेशर्मी असफलता पर पर्दा करना है. बीजेपी का मकसद मणिपुर में हुए हिंसा दंगा आगजनी की घटना महिलाओं का दुर्व्यवहार से देश की जनता का ध्यान हटाना है.

सीएम भूपेश बघेल का पीड़ित परिवार को न्याय का वादा 
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया है. उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पोटाकेबिन में छात्र के साथ दुष्कर्म हुआ बेहद निंदनीय है. पुलिस को जैसे जानकारी मिली तत्काल कार्रवाई की गई है.आरोपी फरार है उसे पकड़ने के लिए टीम गठित हुई है. पोटा केबिन के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. शासन की ओर पूरी कार्रवाई की गई है और पीड़िता को न्याय सरकार दिलाएगी.

यह भी पढ़ें: Sukma: रेप मामले में BJP की 5 सदस्यीय टीम पहुंची हॉस्टल, प्रदेश सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget