एक्सप्लोरर

बस्तर में एक और छात्र की गई जान, आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप, दो महीनों में तीसरी मौत

Sukma News: आश्रम के छात्र की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया छात्र को समय पर इलाज नहीं मिला. छात्र की मेडिकल रिपोर्ट मलेरिया और पीलिया पॉजिटिव पायी गयी थी.

Sukma News: बस्तर के सुकमा में आश्रम छात्र की मौत हो गयी. परिजनों ने आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि छात्र मलेरिया और पीलिया से पीड़ित था. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण तबीयत बिगड़ती गयी. परिजनों ने कहा कि अधीक्षक ने भर्ती कराने के बजाय छात्र को आश्रम में रोके रखा.

दरअसल ये मामला 100 सीटर किस्टाराम बालक आश्रम का है. बेटे की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है. ग्रामीणों ने लापरवाह आश्रम अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मृतक पालाचलमा पंचायत के तुमिरपाड़ गांव का रहने वाला था.

दूसरी कक्षा का छात्र सोढ़ी जोगा तबीयत पिछले कुछ दिनों से बिगड़ी हुई थी. ग्रामीणों ने छात्र को किस्टाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जांच में छात्र की मेडिकल रिपोर्ट मलेरिया और पीलिया पॉजिटिव पायी गयी. बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर करने को कहा.

ग्रामीणों की छात्र से मुलाकात की सूचना पर अधीक्षक ने आश्रम के स्टाफ को स्वास्थ्य केंद्र भेजा. स्टाफ ने छात्र को सुकमा से लगे तेलंगाना के भद्राचलम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. तब तक छात्र की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थी. मरीज को डिस्चार्ज कर वापस किस्टाराम आश्रम भेज दिया गया. गांव ले जाते वक्त छात्र की आधे रास्ते में मौत हो गई. 


बस्तर में एक और छात्र की गई जान, आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप, दो महीनों में तीसरी मौत

दो महीनो में तीन छात्रों की गई जान 

अधीक्षक का कहना है कि आश्रम में पिछले कुछ दिनों से बिजली गुल थी.उन्होंने खुद के भी 3-4 दिनों से बाहर होने की बात कही. स्टाफ ने बीमार छात्र को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया. भद्राचलम के सरकारी अस्पताल भी ले गए.  गौरतलब है कि 2 महीनों में तीसरी मौत है. पोटाकेबिन और आश्रम में लापरवाही के चलते मासूम छात्रों की मौत का तीसरा मामला है.

बीजापुर के दो पोकेबिन में दो मलेरिया परीड़ितों को समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण जान चली गयी थी. अब सुकमा में भी सोढ़ी जोगा की लापरवाही के कारण मौत हो गई. सरकारी आश्रमों में छात्रों की हो रही मौत पर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से चुप्पी साध रखे हैं. 

ये भी पढ़ें-

सुकमा में राशन माफिया पर चला प्रशासन का चाबुक, 600 बोरा चावल और 200 बोरे चना बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget