एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छात्र फ्री में कर सकेंगे Swami Atmanand Coaching Center से मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी, जानें डीटेल्स

Chhattisgarh Students Free Coaching: छत्तीसगढ़ सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को तोहफा दिया है. छात्र अब घर बैठे ले सकेंगे नामी संस्थानों से मदद, जाने कैसे?

Swami Atmanand Coaching Center: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस सरकार एक और बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है. इसके तहत राज्य में स्कूली छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कोचिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी. इससे छात्रों को कोचिंग के लिए बाहर जाने और भारी भरकम खर्च से निजात मिलेगी. प्रदेश सरकार अब राज्य में ही देश के बड़े संस्थानों की मदद से छात्रों को कोचिंग देगी. इस योजना की शुरुआत 25 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करने वाले है. इस योजना का नाम स्वामी आत्मानंद कोचिंग सेंटर रखा गया है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को देश के बड़े प्रशिक्षण संस्थान से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (नीट) और प्री इंजीनियरिंग (आईआईटी, जेईई मेन और एडवांस ) की कोचिंग दी जाएगी. कोंचिग के लिए संस्थान का चयन प्रक्रियाधीन है. राज्य शासन के निर्णय अनुसार 25 सितंबर से इस योजना का शुभारंभ राज्य के 146 विकासखण्ड मुख्यालयों में बीआरसीसी केंद्र या इसके नजदीक हायर सेकेंडरी में ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था होगी. इसके अलावा 4 शहरी स्त्रोत केन्द्रों जिनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में (सीआरसी) संचालित किये जाने की योजना है.

बड़े कोचिंग संस्थान से मिलेगा छात्रों को सहयोग
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी की दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए, देश की ख्याति प्राप्त संस्थाओं द्वारा सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को कोचिंग के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

क्या होगी अर्हता?
जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि देश के बड़े प्रशिक्षण संस्थान का चयन अभी नहीं हो पाया है, इसलिए भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और गणित विषय के शासकीय संस्थाओं से ऑफलाइन माध्यम से प्रारंभ करने की कार्यवाही की जाए. इस संबंध में कोचिंग के लिए उपयुक्त भवन या कक्ष का चयन किया जाए. प्रत्येक कक्ष में 100 छात्रों में 50 मेडिकल और 50 इंजीनियरिंग का चयन किया जाएगा. छात्रों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 10वीं में पास होना आवश्यक है. 

इसके अलावा अभ्यर्थी को संबंधित विकासखण्ड, शहर के शासकीय विद्यालय में कक्षा 12वीं का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए. इसके अलाव विकासखण्ड मुख्यालय की शालाओं में कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान और गणित विषय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे. निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर कक्षा 10वीं की प्राप्त अंको की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. कोचिंग प्रतिदिन शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक संचालित होगी. विषयवार प्रशिक्षण रोस्टर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार किया जाएगा.

विषयों के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी 
प्रत्येक कोचिंग केन्द्र में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और गणित विषय के लिए नोडल शिक्षक चिन्हित किया जाएगा और एक मुख्य नोडल अधिकारी भी होगा, जो प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता स्तर का होगा. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केन्द्र वार नोडल अधिकारी का चयन कर आदेश जारी किया जाएगा. इन चयनित नोडल अधिकारियों को मानदेय का प्रावधान रहेगा. इसका भुगतान छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा. 

ई-विद्या चैनल पर ऑन एयर की जाएगी चर्चा
कोचिंग संस्थान और विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा मानक मूल्यांकन पत्र विकसित किया जाएगा. कक्षा अध्यापन का प्रसारण राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के जरिये किया जाना है. प्रसारण ई-विद्या चैनल के माध्यम से चैनल क्रमांक 72 पर ऑन एयर किया जाएगा और ऑनलाइन प्लेटफार्म गूगलमीट के माध्यम से 150 केन्द्रों में बैठे विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News:लूट के संदिग्ध को पकड़ने पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस, सीसीटीवी देखने को लेकर मारपीट से मचा बवाल; एसपी ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget