एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया आतंक, तीन घरों और स्कूल को किया तहस-नहस

Chhattisgarh News: सरगुजा में दल से बिछड़े इकलौते हाथी ने उत्पात मचाया. प्राइमरी स्कूल का गेट क्षतिग्रस्त कर तीन मकानों को तहस-नहस कर अनाज चट कर दिया.

Surguja Elephant Attack: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Surguja) जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इन दिनों मैनपाट (Mainpat) वनपरिक्षेत्र में दल से बिछड़े इकलौते हाथी ने उत्पात मचा रखा है. बीती रात इस जंगली हाथी ने ग्राम कोटछाल बिलाईढोढी में कहर बरपाते हुए तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा प्राथमिक शाला बिलाईढोढी का चैनल गेट तोड़ दिया. हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय मिश्रित कौतूहल का वातावरण बना रहा. ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब नौ बजे जंगली हाथी ने बिलाईढोढी बस्ती में प्रवेश किया और तीन मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए घर पर रखे अनाजों को निवाला बना कर चट कर दिया. घर के अंदर रखे अन्य जरूरी सामानों को कुचलकर बर्बाद कर दिया.

हाथी के उत्पात से ग्रामीण परेशान
बस्ती में हाथी के प्रवेश की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही और ग्रामीण जान बचाते हुए बाल, बच्चों के साथ भटकते रहे. इधर वन विभाग का अमला ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ सुरक्षित ठिकाने की ओर ले जाने का प्रयास करता रहा. घरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी ने प्राथमिक शाला भवन के चैनल गेट को भी सूंड से धक्का दे क्षति पहुंचाई. गांव में रातभर उत्पात मचाने के बाद यह हाथी सीतापुर वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना हुआ. हाथी के भय से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं. 

इन इलाकों में हाथियों का आतंक
मैनपाट वनपरिक्षेत्र के रेंजर फेंकू चौबे ने बताया कि हाथियों का दल जशपुर की ओर बढ़ गया है. जबकि दल से बिछड़ा एक हाथी मैनपाट क्षेत्र में विचरण करते हुए नुकसान पहुंचा रहा है. गौरतलब है कि सरगुजा के मैनपाट, लखनपुर और सीतापुर इलाके में अक्सर हाथियों का दल पहुंच जाता है. जो ग्रामीणों के मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. वर्तमान में दल से बिछड़ा इकलौता हाथी मैनपाट वनपरिक्षेत में उत्पात मचा रहा है. यहां आए दिन हाथी किसी न किसी ग्रामीण के मकान को तोड़कर नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं वन अमला द्वारा हाथी को रहवासी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास फेल नजर आ रहे है.

ये भी पढ़ेंः

Raipur News: रायपुर में स्कूल सफाईकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाइवे किया जाम

Durg News: खुर्सीपार में चार मरीजों में पीलिया की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget