एक्सप्लोरर

सैफ अली खान अटैक मामले में जिसे RPF ने दुर्ग से दबोचा, फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

Saif Ali Khan Attacked: दुर्ग आरपीएफ टीआई संजीव सिन्हा के मुताबिक संदिग्ध को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी भेज दी गई है. पुलिस संदिग्ध को मुंबई लेकर जाएगी.

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली पर चाकू से हमले के मामले में शनिवार दोपहर छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान आकाश कैलाश कन्नोजिया (31) के तौर पर की गई है और वह मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से कोलकाता के शालीमार के बीच चलने वाली रेलगाड़ी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था.

उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे दुर्ग की आरपीएफ चौकी को मुंबई पुलिस से सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध के ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा करने की सूचना मिली. साथ ही, मुंबई पुलिस ने आरपीएफ को उसकी तस्वीर भेजी और यह भी बताया कि उसके मोबाइल फोन के अनुसार फिलहाल वह कहां है.

पुलिस ने ऐसे दबोचा
दुर्ग आरपीएफ टीआई संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक मुम्बई पुलिस आरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस को संदिग्ध युवक की फोटो और टावर लोकेशन भेजे थे. मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर गोंदिया और राजनांदगांव के बीच युवक के होने का पता चला था. लेकिन जब तक आरपीएफ की टीम राजनांदगांव स्टेशन पहुंची ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस वहां से निकल चुकी थी. 

इसके बाद दुर्ग स्टाफ को अलर्ट भेजा गया और जैसे ही दिन में 1:30 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची आरपीएफ की टीम ने जनरल कोच से संदिग्ध युवक को धर दबोचा. आरपीएफ के मुताबिक जो इनपुट भेजे गए थे वह पूरी तरह गिरफ्तार किए गए संदिग्ध से मैच करते हैं जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है.

मुंबुई पुलिस की टीम संदिग्ध से करेगी पूछताछ 
दुर्ग आरपीएफ टीआई संजीव सिन्हा के मुताबिक संदिग्ध को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी भेज दी गई है. मुंबई पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है, जो रायपुर पहुंचेगी और उसके बाद वहां से दुर्ग पहुंच कर संदिग्ध युवक से पूछताछ की करेगी.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन के लिए साइन किए तीन MoU, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget