एक्सप्लोरर

Sachin Pilot: कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस राज्य का प्रभारी बनाया

Sachin Pilot News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. वो कुमारी शैलजा की जगह लेंगे. कुमारी शैलजा को उत्तराखंड भेजा गया है.

Chhattisgarh News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी दी है. सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. अभी तक कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थीं. कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है. राजस्थान की टोंक सीट से सचिन पायलट विधायक चुने गए हैं. हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि एक बार फिर से अशोक गहलोत का सिक्का चला है और सचिन पायलट को जयपुर से रायपुर भेज दिया गया है. वो राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और डिप्टी सीएम पद भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए भूपेश बघेल की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया. ऐसे में सचिन पायलट के सामने प्रभारी के तौर पर कई चुनौतियां होंगी.

छत्तीसगढ़ में BJP या कांग्रेस...2024 में किसको झटका, किसे फायदा? सर्वे में तस्वीर साफ

कांग्रेस के इस फैसले को चौंकाने वाले फैसले के तौर पर भी देखा जा रहा है. दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. राजनीतिक विश्लेषकों की मानों तो ऐसे में पार्टी को एकजुट और मजबूत करने के समय सचिन पायलट को राज्य से बाहर भेजने का फैसला करना हैरान करने वाला है. पायलट को राजस्थान में गुर्जर समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है. 

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तल्खियां देखने को मिली थीं. सचिन पायलट के कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था. कांग्रेस पार्टी के लिए दो दिग्गज नेताओं के बीच की खटास सिरदर्द बन गई थी. हालांकि, विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने दोनों नेताओं साथ मिलकर काम करने पर राजी कर लिया. हालांकि, जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो कांग्रेस को निराशा हाथ लगी. माना जाता है कि कांग्रेस को मिली इस हार में दोनों नेताओं के बीच के रिश्ते की खटास ने भी भूमिका निभाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget