एक्सप्लोरर

Watch: छत्तीसगढ़ के इस नेशनल पार्क में दिखा दुनिया का दुर्लभ हिरण, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

Bastar News: भारत में पाए जाने वाले हिरणों की 12 प्रजातियों में माउस डियर विश्व में सबसे छोटे हिरण समूह में से एक है. अतिक्रमण और शिकार की वजह से इंडियन माउस डियर की आबादी पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

Kanger Valley National Park News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद कांगेर वैली नेशनल पार्क में एक और दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव दिखने से पार्क प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई. कांगेर वैली पार्क में अलग-अलग जगहों पर लगाए गए ट्रैप कैमरों में विश्व के सबसे छोटे प्रजाति के हिरण की तस्वीर कैद हुई है.

बैलाडीला के बाद कांगेर वैली नेशनल पार्क में दिखा माउस डियर
बताया जाता है कि पूरे भारत में पाए जाने वाले हिरणों की 12 प्रजातियों में माउस डियर विश्व में सबसे छोटे हिरण समूह में से एक है. इंडियन माउस डियर का रहवास खासतौर पर घनी झाड़ी वाली नमी वाले जंगल में होता है और इसमें चूहे, सूअर व हिरण का रूप और आकार का मिश्रण दिखाई देता है. बताया जाता है कि बिना सिंह वाले हिरण का यह एकमात्र समूह है.  छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के बैलाडीला के पहाड़ियों में इसे देखे जाने के बाद अब कांगेर वैली नेशनल पार्क में भी इस दुर्लभ वन्य जीव को देखा गया है जिसके संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है.

पार्क में लगातार देखने को मिल रहे दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव
बस्तर में मौजूद कांगेर वैली नेशनल पार्क के डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने बताया कि नेशनल पार्क में लगातार दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव देखने को मिल रहे हैं, हाल ही में चौसिंगा हिरण, दुर्लभ प्रजाति की चमगादड़ और गिलहरी के साथ-साथ, सांप और गिरगिट के साथ ही झुंड में पहाड़ी मैना दिखने के बाद अब दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर भी पार्क में देखने को मिला है, जिसका नाम (Mosechiola Indica) है, माउस डियर के शर्मीले व्यवहार और रात में ही इसकी गतिविधि के कारण इस पर रिसर्च नहीं हुई है, खासतौर पर दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती जंगलों में माउस डियर की उपस्थिति दर्ज हुई है और यह केवल 3 किलो वजनी होता है. जंगलों में लगने वाली आग, बढ़ते हुए अतिक्रमण और शिकार की वजह से इंडियन माउस डियर की आबादी को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा है, इस वजह से इसे दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवो में गिना जाता है. नेशनल पार्क में इसे देखे जाने के बाद इन प्रजातियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए मॉनिटरिंग कर इनके संरक्षण और संवर्धन करने का कार्य प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है...

'दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की मिल रही मदद'
नेशनल पार्क के डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने बताया कि पार्क के आसपास मौजूद गांव के स्थानीय युवाओं को पेट्रोलिंग गार्ड के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिससे लगातार पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग कर वन्यजीवों के रहवास का संरक्षण किया जा रहा है. साथ ही नेशनल पार्क से लगे ग्रामीणों के संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित होने से वन्य प्राणियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं नेशनल पार्क में इन दुर्लभ प्रजातियों के वन्यजीवों को देखे जाने से इन जीवों पर शोध करने वाले शोधकर्ताओं में भी काफी खुशी है. उनके माध्यम से इन जीवों के संरक्षण और सवंर्धन के लिए बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे इन दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हो सके.

यह भी पढ़ें: Durg: ठंडे फल, पानी का फव्वारा, ठंडा मांस, भीषण गर्मी में मैत्री बाग चिड़ियाघर में विशेष इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बिलासपुर: बर्थडे का बहाना, चुपके से बनाया प्राइवेट वीडियो, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
बिलासपुर: बर्थडे का बहाना, चुपके से बनाया प्राइवेट वीडियो, धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
Chhattisgarh News: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल
छत्तीसगढ़: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget