एक्सप्लोरर

Durg: ठंडे फल, पानी का फव्वारा, ठंडा मांस, भीषण गर्मी में मैत्री बाग चिड़ियाघर में विशेष इंतजाम

Maitri Bagh Zoo: मैत्री बाग जू के प्रभारी डॉ. नवीन जैन ने बताया कि ज्यादा गर्मी में डिहाइड्रेशन की वजह से जानवरों को कई बीमारियां भी होती हैं. इसके लिये भी जू प्रबंधन ने समुचित व्यवस्था की है. 

Chhattisgarh News: पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, इस गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. भीषण गर्मी के प्रकोप से जानवर भी अछूते नहीं है, गर्मी ने जानवरों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित मैत्री बाग जू में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए मैत्री बाग प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किये गए हैं.

भीषण गर्मी से जानवरों का हुआ बुरा हाल
छत्तीसगढ़ में इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी ने ना केवल इंसान बल्कि जानबर भी परेशान हैं. ऐसे में इस भीषण गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए मैत्री बाग जू प्रबंधन शेर के पिंजरों पर पानी का छिड़काव कर रहा है. वहीं बंदरों को तरबूज व ठंढे फल खिलाए जा रहा हैं. भिलाई के मरोदा में मैत्री बाग जू में सफेद शेर से लेकर सभी जानवर गर्मी से परेशान हैं. दोपहर के समय जानवर गर्मी से ज्यादा परेशान हो जाते हैं. मैत्री बाग जू के प्रबंधन ने जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए फव्वारे का इंतजाम किया है ताकि बैरक में मौजूद जानवरों को गर्मी से राहत मिल सके.

भीषण गर्मी से बचाने के लिए जानवरों के लिए किया गया ये जुगाड़
मैत्री बाग जू के प्रभारी डॉ. नवीन जैन ने बताया कि गर्मियों से बचाने के लिए मैत्री गार्डन में मौजूद जानवरों के बैरकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. जो जानवर खुले में हैं उन पर पानी की बौछारों का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही जानवरों के खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. गर्मी से बचाने के लिए शेर और भालू जैसे जानवरों को ठंडा मांस दिया जा रहा है. साथ ही बंदरों सहित अन्य जानवरों को भोजन के तौर पर तरबूज-खरबूज दिया जा रहा है. ज्यादा गर्मी होने की वजह से जानवरों को डिहाइड्रेशन की वजह से कई बीमारियां भी होती हैं. इस पर भी जू प्रबंधन ने समुचित व्यवस्था की है. 

भीषण गर्मी से राहत के लिए जानवरों के लिए बनाया गया झरना 
मैत्री बाग जू प्रबंधन ने शेरों को गर्मी से बचाने के लिए उनके पिंजरों को ढक दिया है जिससे गर्म हवाएं अंदर न जा सकें. इसके साथ ही घास की चटाई को दरवाजों व खिड़कियों पर लगाया गया है, जिसमें समय-समय पर पानी डाल जाता है. इस चटाई के जरिये पिंजरे के अंदर ठंडी हवा जाती है. वहीं भालू के पिंजरे में छत के ऊपर से पानी का झरना बनाया गया है. भीषण गर्मी से बचाने के लिए पिंजरे को ठंडा रखा जा रहा है. जब भी भालू पिंजरे से बाहर आएगा तो पानी से होकर गुजरेगा और इस भीषण गर्मी से उसे राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: झोपड़ी जली, मुआवजे के लिए भटका, सिस्टम से हारकर शख्स ने पेड़ पर लिखा मकान नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget