एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल

Chhattisgarh News In Hindi: छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी पुलिस ने अफीम की अवैध खेती पकड़ ली है. यह मुद्दा विधानसभा में भी गूंज चुका है.

छत्तीसगढ़ अवैध अफीम की खेती का गढ़ बनता जा रहा है. पहले दुर्ग और उसके बाद अब बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है. मंगलवार (10 मार्च) को बलरामपुर के त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर घने जंगलों के किनारे अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है. यह अफीम पूरी तरह से तैयार थी ,और तो और इसके डोडे में चीरा भी लगाया जा चुका था.

जानकारी के मुताबिक मामला बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र का है. जहां ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी एसडीओपी समेत भारी पुलिस बल घने जंगल के किनारे उस खेत पर पहुंचा जहां अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने करीब 5 एकड़ में फैली अफीम की खेती को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बाहरी व्यक्ति ने किराए पर खेत लेकर लगाई अफीम

बलरामपुर के सरनाटोली गांव से दूर घने जंगल किनारे करीब 5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की जानकारी लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. इतनी भारी मात्रा में अफीम की खेती देख पुलिस के भी होश उड़ गए. कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम भी मौके पर पहुंचे. 

जानकारी के मुताबिक बड़ी मात्रा में अफीम के डोडे में चीरा लगा पाया गया है. जिससे जाहिर होता है डोडे से अफीम निकाला जा रहा था. पुलिस के मुताबिक यह खेत किसी बाहरी व्यक्ति ने किराए पर लेकर यहां अफीम की खेती की है. पुलिस खेती करने वाले की जानकारी जुटा रही है .

पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का सरकार पर तंज

पहले दुर्ग और उसके बाद अब बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज कसा है. बघेल ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बहुत छिप लिए 'सुशासन' की आड़ में, अब आ चुके हैं जनता के रडार में' 

इतना ही नहीं भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि सूखा नशा ही सुशासन है. भूपेश बघेल ने सॉफ्टर पर छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए यह कहा है की सरकार के संरक्षण में ही बीजेपी के नेता और रसूखदार खुलेआम छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती कर रहे हैं. बघेल ने आरोप लगाया की छत्तीसगढ़ को बीजेपी उड़ता पंजाब बनाने की पूरी तैयारी कर रही है.

अफीम की अवैध खेती पर विधानसभा में विपक्ष ने काटा हंगामा

छत्तीसगढ़ में दुर्गा और बलरामपुर में पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती के मुद्दे पर विपक्ष ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी जमकर हंगामा मचाया. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से एक बार फिर शुरू हुआ है.

इस दौरान विपक्ष ने दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में करीब 10 एकड़ में पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती का मुद्दा उठाया. विपक्ष ने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने और नशे के कारोबार में भाजपा नेताओं की संलिप्तता को लेकर जमकर हंगामा मचाया.

इस मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में चर्चा करने की मांग भी की. जिसको लेकर सदन में करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा. जिसके बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित भी करना पड़ा. मंगलवार को बलरामपुर में पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM, 'ममता बनर्जी की सरकार...'

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget