एक्सप्लोरर

रायपुर स्टेशन पर पार्किंग संचालक पर जानलेवा हमला, चाकू से वार, वारदात CCTV में कैद

Raipur News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग संचालक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. गंज के हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने पार्किंग संचालक को पीटा और चाकू से वार किया.

Chhattisgarh News: रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग संचालक के साथ मारपीट और चाकू मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. पार्किंग संचालक के साथ गंज इलाके के पुराने हिस्ट्रीसीटर और उसके साथियों ने मिलकर जमकर मारपीट की और उसे घसीट घसीट कर मारा. इतना ही नहीं पार्किंग संचालक पर चाकू से भी कई वार किये. घटना पार्किंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पार्किंग संचालक के साथ पहले बहस कर रहा है बहस करते करते युवक भड़क जाता है और पार्किंग संचालक के साथ हाथापाई शुरू कर देता है. इसी बीच युवक के अन्य साथी भी वहां पहुंच जाते हैं, और पास पड़े डंडे, बेसबॉल के बैट और हॉकी से पार्किंग संचालक की पिटाई शुरू कर देते हैं. इस दौरान एक युवक चाकू निकाल कर पार्किंग संचालक पर चाकू से कई वार भी करता दिख रहा है.

जानिए क्या है विवाद की वजह
जानकारी के मुताबिक गंज इलाके का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद हुसैन रेलवे पार्किंग के सामने ठेला लगाता है. शनिवार को नगर निगम उसका ठेला जप्त कर ले गई. जिसके बाद मोहम्मद हुसैन रेलवे पार्किंग में आकर पार्किंग संचालक रवि आहूजा से नगर निगम में शिकायत कर उसका ठेला उठवाने का आरोप लगा गाली गलौज करने लगता है. इस पर रवि आहूजा उसे गाली नही देने की बात कहते हैं. जिस पर मोहम्मद हुसैन भड़क जाता है और हाथापाई शुरू कर देता है.

थोड़ी देर बाद मोहम्मद हुसैन के दो और साथ वहां पहुंच जाते हैं. और रवि आहूजा को धक्का देकर जमीन पर पटक देते हैं. इसके बाद तीनों आरोपी पार्किंग संचालक को डंडे, बेसबॉल ले बैट और हांकी से मारना शुरू कर देते हैं. इस दौरान एक युवक आहूजा पर चाकू से कई वार करता भी दिखाई दे रहा है. 

जीआरपी थाने में मामला दर्ज
पीड़ित ने बताया कि हांकी ओर चाकू के वार से उसके हाथ और जांघ पर कई चोटें आईं हैं. पीड़ित ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामले में आगे की जांच जीआरपी पोलिस कर रही है. फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं, समान शिक्षा का सपना साकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget