एक्सप्लोरर

Raipur News: रायपुर नगर निगम का नया एप लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, सेलून जैसी 15 जरूरी सुविधाएं

Raipur Latest News: घर में पानी का नल टूट गया हो या टीवी (TV) खराब हो गया हो, आप घर बैठे ही इलेक्ट्रीशियन या प्लंबर की बुकिंग कर इसे ठीक करवा सकते हैं.

Raipur Nagar Nigam: इन दिनों शहरों में छोटे-मोटे काम के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. घर में पानी का नल टूट गया हो या टीवी (TV) खराब हो गया हो, इसे बनवाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तकनीक ने सुविधाओं का लाभ आसान कर दिया है. इसलिए रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) ने 15 मूलभूत सुविधाओं को घर बैठे देने की स्कीम बनाई है, जिसके लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है.

घर बैठे मोर रायपुर एप से मिलेगी 15 सुविधाएं

दरअसल मंगलवार को रायपुर नगर निगम मुख्यालय में मेयर की मौजूदगी में अधिकारियों और एप तैयारी वाली टीम ने 'मोर रायपुर एप' (Mor Raipur App) लॉन्च किया है. इस मोबाईल एप्लीकेशन (Mobile Application) से रायपुर के नागरिकों को सुविधा देने के लिए नगर पालिक निगम रायपुर ने एक एप तैयार किया है.

रायपुर के नागरिक इस मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा अपने घर से ही अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. अगर किसी नागरिक को अपने घर में बिजली के स्विच या घर के पानी के नल में जो खराबी आई हो तो उसे इस मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा इलेक्ट्रीशियन या प्लम्बर की बुकिंग कर ठीक करवा सकते हैं.

Viral: बालोद में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, घटना का लाइव वीडियो वायरल

मेयर बोले सुविधा के साथ मिलेगा रोजगार

रायपुर शहर में इस नई सुविधा को लेकर रायपुर मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि मोर रायपुर एप्प के जरिए राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 70 वार्डों में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जल्दी से मौलिक सुविधाएं आसानी से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है.

मेयर ने कहा कि इस माध्यम से शहरी गरीबों को रोजगार देने, शहरवासियों को सुविधा और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ शहरवासियों को एक घर बैठ मोबाईल एप्लीकेशन के जरिये सुविधा दिया जाना है.

शहरी बेरोजगारों के लिए खुले नौकरी के दरवाजे

घर बैठे मूलभूत सुविधाओं के साथ शहरी बेरोजगारों के लिए भी नौकरी के नए दरवाजे खुलेंगे. इस मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से ऐसे लोग, जिनको कोई काम तो आता है, पर बेरोजगार हैं, वे नगर निगम रायपुर के मुख्यालय में जाकर अपना पंजीयन करा कर इससे जुड़ सकते हैं. इससे शहर को सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही साथ काम करने वाले को काम भी मिलेगा. मेयर ने बताया है कि अभी तक 42 सर्विस प्रोवाइडर रायपुर के नागरिकों को यह सुविधा देने के लिए नगर निगम रायपुर से जुड़ चुके हैं.

घर बैठे मिलेगी ये सुविधाएं 

  • इलेक्ट्रीशियन
  • प्लम्बर
  • ब्यूटी पार्लर
  • मेंहदी    
                               
    नर्स 
  • कुक - खाना बनाने वाला
  • साइकिल रिपेयरिंग
  • ड्राईवर
  • कपड़े सिलाई वाले
  • सेलून
  • कम्प्यूटर ऑपरेटर
  • सिक्यूरिटी गॉर्ड
  • ताला-चाबी रिपेयरिंग
  • फोटोग्राफी
  • धोबी

Bastar News: बस्तर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दुकान आवंटन में धांधली का मामला, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget