एक्सप्लोरर

Raipur Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे को लेकर BJP ने रखरखाव पर उठाए सवाल, जांच की मांग की

Helicopter Crash Case: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद रखरखाव पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. कांग्रेस ने बीजेपी घटना का राजनीतिकरण नहीं करने की सलाह दी है. 

AgustaWestland Helicopter Crash Case:: छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी बीजेपी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद रखरखाव पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. गुरुवार को स्टेट हेलीकॉप्टर रायपुर में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था. हादसे में दो पायलटों कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा की मौत हो गई. दुर्घटना स्वामी विवेकानंद विमानतल में अभ्यास उड़ान के दौरान हुआ. हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलटों की मौत पर विधानसभा में नेता विपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज कहा, ''कैप्टन पंडा एक अनुभवी और प्रशिक्षित पायलट थे. पंडा 11 साल से राज्य में सेवा दे रहे थे.

हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर BJP ने उठाए सवाल

फिर ऐसी घटना कैसे हुई? हेलिकॉप्टर के हर तकनीकी पहलू की गहनता से जांच जरूरी है. क्या हेलिकॉप्टर में पहले से ही कोई तकनीकी खराबी थी जिसके कारण दुर्घटना हुई है?” कौशिक ने कहा, ''पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए कि सर्विसिंग सहित रखरखाव पर उचित ध्यान दिया जा रहा था या नहीं." हेलीकॉप्टर के सुरक्षा मानकों के बारे में पूछे जाने पर कौशिक ने कहा, ''अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर को एक बेहतर हेलीकॉप्टर माना जाता है और इसका इस्तेमाल चुनाव अभियानों के दौरान भी किया जाता है.  ये न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि देश में भी विश्वसनीय है.''

बीजेपी नेता ने कहा, ''अगर कांग्रेस ये कह रही है कि इसे हमारी सरकार में वर्ष 2007 के दैरान खरीदा गया था और इसकी सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं, तो हास्यास्पद है. हेलीकॉप्टर 15 साल से सेवा में था. अगर खराब था तो इतने लंबे समय तक कैसे काम किया? देखने की बात है कि इसे रखा कैसे जा रहा था. अगर आपका वाहन रखरखाव के अभाव में खराब हो जाता है तो इसके निर्माता को दोष नहीं दिया जा सकता है." कौशिक ने हादसे में मृत पायलटों के परिजनों के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी की भी मांग की. कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी घटना का राजनीतिकरण नहीं करे. 

Bastar News: इस 'दगाबाज तोते' ने उड़ाई बस्तर पुलिस की नींद, जानिए पूरा मामला

कांग्रेस ने राजनीति नहीं करने की दी सलाह

शुक्ला ने कहा, ''हेलीकॉप्टर दुर्घटना दुखद है. इस घटना में हमारे दो जांबाज पायलटों की मौत हुई है. कांग्रेस पार्टी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करती है. कांग्रेस पार्टी और सरकार इन पायलटों के परिवार के साथ खड़ी है. निश्चित तौर पर जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. अहम बात है कि नेता प्रतिपक्ष को इस दुखद घटना में राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाए हैं. इन सवालों को उठाने का अभी समय नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''निश्चित तौर पर घटना के कारणों की जांच की जाएगी. लेकिन जब सवाल उठेगा तब सबसे बड़ा सवाल तो यह उठता है कि हेलीकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड की खरीद के समय क्या इसके सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था.

उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने इस हेलीकॉप्टर के सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़ा किया था. अनेक तकनीशियनों ने भी सवाल उठाए थे. खरीद के बाद इसके दाम और घोटाले पर भी बात हुई थी. विधानसभा की समिति ने भी जांच की थी. नेता प्रतिपक्ष कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को इसका भी जवाब देना चाहिए.'' राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली संस्था एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का दल रायपुर पहुंच गया है.

Ambikapur: भगवान भरोसे हॉस्पिटल, करीब दो साल से कलेक्टर बंगले में ड्यूटी कर रहीं सरकारी अस्पताल की फिजियोथेरेपिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget