एक्सप्लोरर

Naya Raipur Farmers Protest: नया रायपुर के किसानों को 7 मार्च से होगा बसाहट पट्टा का वितरण,अब भी आंदोलन पर अड़े

पिछले 60 दिनों से आंदोलनरत किसानों ने गुरुवार को मंत्रालय कूच किया. किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाया गया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी.

Farmers Protest in Chhattisgarh: पिछले 2 महीनों से नया रायपुर में किसानों का आंदोलन जारी है. राज्य सरकार ने आंदोलनरत किसानों की कुछ मांगें मान ली हैं. 7 मार्च से प्रभावित किसान परिवारों को पात्रता अनुसार बसाहट पट्टा वितरण शुरू होगा. इसके लिए आज एनआरडीए बिल्डिंग के पास सभी गांव का अलग अलग काउंटर बनाया गया. सुबह से ही किसान कागजात लेकर काउंटर पर सत्यापन करवाते नजर आए. नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय पट्टा वितरण 7 मार्च से शुरू करने जा रहा है.

समिति ने किसानों की 6 मांगों पर दी सहमति

राज्य सरकार की तरफ से गठित मंत्रीमंडलीय समिति ने किसानों के साथ मीटिंग में 6 मांगों पर सहमति जताई. अब एनआरडीए ने सिफारिशों को मान्य करते हुए अमल करने का आदेश जारी कर दिया. मांगों में आवासीय पट्टा वितरण, पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय भूमि का आबंटन, शासकीय भूमि पर कब्जा दिया जाना, विलेज डेवलपमेंट प्लान के क्रियान्वयन की शर्त को सरल करने की सहमति शामिल है. नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पट्टा वितरण का काम 7 मार्च से शुरू किया जाएगा. अलग अलग तारीखों में अलग अलग गांव के लोगों को पट्टा दिया जाएगा.

Janjgir-Champa: थाना के अंदर साथी पुलिसकर्मियों पर बंदूक तानने वाले दो आरक्षक बर्खास्त, जांच में हुआ ये खुलासा

7 मार्च से आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम शुरू

7 मार्च को कयाबांधा में, 11 मार्च को नवागांव (खपरी), 16 मार्च को राखी, 22 मार्च को झांझ, 25 मार्च को खपरी, 31 मार्च को कोटराभांठा, 4 अप्रैल को रीको, 8 अप्रैल को चीचा, 13 अप्रैल को सेंध, 19 अप्रैल को छतौना, 25 अप्रैल को नवागांव (खुटेरा), 29 अप्रैल को तूता और 4 मई को उपरवारा में पट्टा वितरण शुरू किया जाएगा. एनआरडीए बिल्डिंग के सामने पिछले 60 दिनों से आंदोलनरत किसानों ने आज मंत्रालय कूच किया. किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाया गया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. किसानों ने मंत्रालय से कुछ दूर पहले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

किसान नेता तेजराम विद्रोही ने बताया कि घेराव करने का कार्यक्रम नहीं था, हम तो बस ज्ञापन देने जा रहे थे. संपूर्ण बसाहट का पट्टा की मांग के लिए किसान मंत्रालय जा रहे थे. उन्होंने कहा कि अभी तक किसानों की सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं. जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा.

Chhattisgarh Weather Updates: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल, कब होगी बारिश जानिए पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget