एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आज से आगाज, रायपुर पहुंचे रितेश देशमुख और सोहेल खान जैसे बड़े स्टार

Raipur Chhattisgarh Celebrity Cricket League: क्रिकेट प्रेमियों में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन ने खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ी परंपरा से किया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पहली बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (Celebrity Cricket League) होने जा रहा है. रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड (Bollywood Star) के दिग्गज एक्टर रायपुर पहुंच चुके हैं. एक्टर रितेश देशमुख, सोहेल खान, शरद केलकर और अफताफ शिवदसानी जैसे बड़े स्टार रायपुर पहुंच चुके हैं. छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमी आज सितारों को मैच खेलते देख सकते हैं. दरअसल रायपुर में 18 फरवरी यानी आज सीसीएल 2023 का आगाज है. पहले 2:30 बजे बंगाल टाइगर और कर्नाटका बुल्डोजर के बीच मैच होगा. इसके लिए दोनों टीमों के सभी प्लेयर रायपुर पहुंच गए हैं. दूसरा मैच 7 बजे से चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाला है. 

रायपुर एयरपोर्ट में स्पॉट हुए बॉलीवुड स्टार
इसके लिए खिलाड़ी शुक्रवार को रायपुर पहुंच गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर बॉलीवुड के कई स्टार एक साथ दिखे. इसमें प्रमुख रूप से रायपुर एयरपोर्ट पर रितेश देशमुख अपने दोनों बेटों के साथ दिखे, सोहेल खान, आफताफ और शरद केलकर भी साथ ही पहुंचे. इसके अलावा हुमा कुरैशी के भाई सलीम साकिब, शो एंकर समीर कोचर और तमिल एक्टर आर्या भी रायपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं.

कल पंजाब और भोजपुरी इंडस्ट्री का मैच है. इसके बाद 19 फरवरी को भी 2 मैच होने वाले हैं. दोपहर ढाई बजे और शाम 7 बजे रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. भोजपुरी, पंजाब, केरला और तेलगु के सेलिब्रिटी भी रायपुर आ रहे हैं. इनका भी मैच होने वाला है. इसके लिए रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ी परंपरा के साथ किया है.

19 मार्च को होगा सीसीएल का फाइनल मैच
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 8 टीम भाग लेगी. ये सभी टीम फिल्मी कलाकारों की होगी. 18 फरवरी और 19 फरवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच बंगाल टाइगर और कर्नाटका बुल्डोजर के बीच होगा. इसके बाद चेन्नई और मुंबई की टीम का मुकाबला रायपुर में होगा. आपको बता दें कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से पहले ग्रुप चरण में कुल 16 मैच खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 मार्च को हैदराबाद में खेला जाएगा. आईपीएल की ही तरह अंक तालिका में टॉप में रहने वाले 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला होगा. 

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस की अंदरूनी आग फिर सुलगी, महामंत्री ने राष्ट्रीय अधिवेशन से खुद को किया अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget