एक्सप्लोरर

रायपुर में गुस्साए प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को घूमाने के बहाने ले जाकर मार डाला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Raipur Murder Case: रायपुर में 10वीं की छात्रा मुस्कान की हत्या उसके प्रेमी साहिल धीवर ने कर दी. साहिल मुस्कान को घुमाने के बहाने ले गया और हत्या कर दी.

Raipur Murder Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10वीं की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है. छात्रा की हत्या पहले चाकू के गोदकर फिर पत्थर से कुचलकर की गई थी. इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा की हत्या इसके बॉयफ्रेंड साहिल धीवर ने की थी. पुलिस ने साहिल की लोकेशन ट्रेस कर दुर्ग से गिरफ्तार किया है.

मामला रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक मृतका मुस्कान (16 वर्ष) और साहिल (20 वर्ष) के बीच प्रेम प्रसंग था. आरोपी साहिल मुस्कान का दूर का रिश्तेदार भी है.

साहिल को शक था कि मुस्कान का किसी दूसरे युवक से भी प्रेम प्रसंग है और मुस्कान फोन पर दूसरे लड़के से भी बात करती है. इसको लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था. जिसके चलते साहिल ने मुस्कान की हत्या की साजिश रची.

घुमाने के बहाने ले गया था गांव के बाहर

पुलिस की मानें तो साहिल करीब एक हफ्ते पहले मुस्कान को घुमाने के बहाने गांव के बाहर तालाब किनारे ले गया. जहां उसने पहले चाकू से और फिर पत्थर से मुस्कान पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद लाश को वहीं छोड़ साहिल अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया. खरोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पिछले एक हफ्ते से साहिल की तलाश में जुटी हुई थीं. वहीं घटनास्थल से पुलिस को साहिल की चप्पल और अन्य सामान भी बरामद हुए.

पुलिस को मिला घटना के पहले का सीसीटीवी फुटेज

हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे. घटनास्थल के पास ही लगे एक सीसीटीवी में मृतका एक युवक के साथ बाइक पर बैठी दिखाई दी थी. युवक की पहचान साहिल के रूप में होने के बाद पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या साहिल ने ही कि है.

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल बीते 26 जून को अमृत का मुस्कान अपने दूर के रिश्तेदार साहिल के साथ बाइक पर घूमने निकली थी जब नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. 

इस दौरान 27 जून को पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की का शव पड़ा मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शव मुस्कान धीवर का है जो कि पिछले 24 घंटे से गायब थी.

मौके पर मिला आरोपी का गमछा और चप्पल

मौका ए वारदात से पुलिस को एक गमछा और चप्पल भी मिले. जिसकी पहचान आरोपी के पिता ने की और बताया कि ये दोनों समान साहिल के हैं. इसके बाद पुलिस ने साहिल की तलाश शुरू की. पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल अपनी बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर और अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया है.

महाराष्ट्र भागने की फिराक में था आरोपी

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान के मुताबिक घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और मौका है वारदात पर मिले सामान से यह तो पक्का हो गया था कि हत्या के पीछे साहिल ही था. पुलिस लगातार उसे खोज रही थी और करीब एक हफ्ते के बाद पुलिस ने दुर्ग के पास से आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में साहिल ने मुस्कान की हत्या करना कबूल कर लिया है.

साथ ही उसने बताया कि वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में था फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

 

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget