एक्सप्लोरर

Raigarh: सरकार बदलने के बाद क्या गोधन न्याय योजना चलेगा निर्बाध? रायगढ़ की महिलाओं को इसलिए हो रही चिंता

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चुनाव का समापन हो गया है लेकिन आचार संहिता के तहत गोबर की खरीद पर लगी रोक हट नहीं पाई है. यहां गोठान समितियों को अपने बकाए की चिंता सता रही है.

Raigarh News: गोबर खरीदी को लेकर गोठान समितियों (Gothan Committee) में असमंजस की स्थिति है. यहां काम करने वाली महिला समूहों (Women Group) की परेशानी भी बढ़ गई है. महिला समूह की सदस्य वहां कई तरह की गतिविधियां संचालित कर रही थीं. यह इनके जीविकोपार्जन का एक अच्छा माध्यम भी था. चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद से गोबर की खरीदी बंद हो गई थी. आगे क्या होगा यह कोई कुछ नहीं कह पा रहा है.

रायगढ़ जिले में 376 गोठान संचालित है. इसमें 373 सक्रिय हैं. इन गोठानों में आचार संहिता के पहले याने 9 अक्टूबर तक गोबर खरीदी की गई है. इसमें 365 जहां गांवों में संचालित है. वहीं 11 गोठान निकायों में चल रहा था. इसमें सबसे अधिक 5 गोठान रायगढ़ नगर निगम एरिया में शामिल है. बाकी निकायों में एक-एक गोठान का संचालन हो रहा था. निकायों में 1146 विक्रेता पंजीकृत हैं, लेकिन 515 लोग सक्रिय रूप से गोबर बिक्री कर रहे थे. इसी तरह सात ब्लॉकों में 25 हजार 84 गोबर विक्रेताओं का पंजीयन है, लेकिन सक्रिय तौर पर 20 हजार 690 लोग बिक्री कर रहे थे. आधार संहिता लगने के बाद से गोबर खरीदी बंद हो गई थी. हालांकि इसके पहले भी कुछ गोठानों में तो काफी मात्रा में खरीदी हो रही थी, लेकिन कुछ में 15-20 किलोग्राम ही खरीदी हो रही थी.

भुगतान को लेकर चिंतित हैं महिलाएं
बीते 20 जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की शुरुआत की गई थी. इसके बाद गोठान तैयार किया गया जहां गोबर खरीदी की गई. 20 जुलाई 2020 से 8 अक्टूबर 2023 तक 7 लाख 85 हजार 569 क्विंटल गोबर खरीदी की गई है. इसका भुगतान सभी विक्रेताओं के खाते में जमा किया जा रहा था. साथ यहां गोबर खरीदी करने वाले गोठान समिति को भी मानदेय दिया जा रहा था. बताया गया कि आचार संहिता के पहले भी कई समितियों का भुगतान बाकी था. अभी यह भुगतान होगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है.

एक गोठान में तीन से चार समूह
हर गोठान में जैविक खाद के साथ अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था. रायगढ़ ब्लॉक के बनोरा गोठान में गौमूत्र की खरीदी भी की जा रही थी. यहां जैविक कीटनाशक तैयार किया जा रहा था. इसकी डिमांड काफी मात्रा में हो रही थी. महिला समूह की महिलाओं का कहना था कि वह डिमांड के हिसाब से जैविक कीटनाशक तैयार नहीं कर पा रहे हैं. इसी तरह वहां दो से तीन महिला समूहों द्वारा केंचुआ खाद तैयार किया जा रहा था. कुछ समूह के लोग मछली पालन, साग-सब्जी उत्पादन जैसे आय मूलक गतिविधियों से जुड़े थे. अब इनको जीविकोपार्जन की चिंता सताने लगी है. इसके अलावा गोठान समिति में भी 20-25 लोग जुड़े थे.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Politics: कांग्रेस की हार पर पूर्व मंत्री जयसिंह का भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप, कहा- 'मंत्रियों को वह पावर नहीं मिली...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget