एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस की हार पर पूर्व मंत्री जयसिंह का भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप, कहा- 'मंत्रियों को वह पावर नहीं मिली...'

Chhattisgarh Election Result: जयसिंह अग्रवाल ने कहा मंत्रियों को जो पावर मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पाई. सरकार कुछ चुनिंदा लोगों के साथ पूरे पांच साल तक काम करती रही, जिससे एक खींचातानी का माहौल रहा.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद लगातार मंथन का दौर चल रहा है. दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) के शीर्ष नेतृत्व के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हार पर समीक्षा बैठक की. इधर छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल (Jaisingh Aggarwal) ने अपनी हार और राज्य में कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान दिया. जयसिंह अग्रवाल ने बिना नाम लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर आरोप लगाया कि जिस तरह से और जो पावर मंत्रियों को मिलनी थी वह नहीं मिल पाई. सरकार कुछ चुनिंदा लोगों के साथ पूरे पांच साल तक काम करती रही, जिसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ा.

कोरबा जिले के रहने वाले पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहले भी विवादों में रहे हैं. अब चुनाव में हार के बाद फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. शुक्रवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में हम विपक्ष में थे, लेकिन पार्टी ने जिस तरीके से चुनाव लड़ा था वह इस चुनाव में देखने को नहीं मिला, जबकि इस बार हमारी सरकार थी. पिछली बार प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और सीएलपी लीडर टी एस सिंहदेव थे. सभी वरिष्ठ नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार का चुनाव थोड़ा सेंट्रलाइज्ड हो गया था, क्योंकि पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने काम किए, लेकिन कुछ काम बचे भी हैं. साथ ही जो हमको जनादेश मिला था उसका सरकार सही आदर नहीं कर पाई. 

'सरकार ने चुनिंदा लोगों के साथ 5 साल काम किया'
इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मंत्रियों को जो पावर मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पाई. सरकार एक सेंट्रलाइज्ड ताकत होकर, कुछ चुनिंदा लोगों के साथ पूरे पांच साल तक काम करती रही, जिससे एक खींचातानी का माहौल रहा. अब कोरबा में ले लीजिए या पूरे प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हम पिछड़ गए, क्योंकि सरकार ने किसानों पर ध्यान दिया और हमारे मुखिया को कहीं न कहीं विश्वास रहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र की सारी सीटें जीत लेंगे. कोरबा के विकास कार्यों को रोकने के लिए जिले में पदस्थ कई आईएएस-आइपीएस अफसरों पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर ने पैसा रोक दिया, भुगतान नहीं होने दिया. 

अधिकारियों पर लगाए ये आरोप
इसके साथ ही जयसिंह ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अपराधिक मामलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. जयसिंह ने कोयला कबाड़ और डीजल चोरी जैसे आरोप लगाए और कहा कि यहां गैर प्रांत के गुंडों को बसाया गया. इन लोगों ने कोरबा के माहौल को बिगाड़ दिया. यहां सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी पैदा की, सुनियोजित ढंग से साजिश रच कर अपराध करवाया जिससे सरकार की छवि खराब हो, जिसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ा.

ये भी पढ़ें-  Narayanpur: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट के आरोप, विरोध में MLA केदार कश्यप का कांग्रेस ने फूंका पुतला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

Sadhguru के आश्रम के Production Designer ने बताया किस खास तरीके से डिजाइन होता है महाशिवरात्रि का सेट!
Sadhguru और शिव जी के लिए क्यों विदेश में सब कुछ छोड़कर आते हैं लोग? | Isha Foundation
IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 8 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget