एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पुलिस जवान ने MLA पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गर्वनर को लिखी चिट्ठी

Bemetara: पुलिस जवान ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जवान ने राज्यपाल को पत्र लिखकर न्यायिक जांच की मांग की है. विधायक ने पुलिस जवान के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी.

Bemetara News: बेमेतरा जिले के पुलिस प्रधान आरक्षक संदीप साहू ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं विधायक(MLA) आशीष छाबड़ा ने आरक्षक के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. वहीं मामले मे पुलिस आरक्षक ने राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर न्यायिक जांच की मांग की है. पुलिस आरक्षक राज्यपाल के नाम दिए गए पत्र में लिखा है कि अगर उसे न्याय नही मिला तो परिवार के साथ विधायक के घर के सामने आत्महत्या कर लेगा.

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल प्रधान आरक्षक संदीप कुमार साहू क्रमांक 487, पुलिस जिला बेमेतरा में पदस्थ हैं. संदीप साहू ने बताया कि मुझे पता चला कि 2 फरवरी 2023 को उनका जो ट्रांफ़र हुआ था उसके पिछे विधायक का हाथ है. बेमेतरा कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा के द्वारा गोपनीय तरीक़े से झूठा आरोप लगाकर एक लेटर डीजीपी को भेज गया है. उस लेटर में लिखा है कि हम लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं और टीका टिप्पणी करते हैं. इसके बाद से मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं. विधायक के द्वारा मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. मैं ड्यूटी भी नहीं जा रहा हूं. मेरे सामने भूखे मरने की स्थिति पैदा हो गई है. मेरा वेतन भी रुक गया है. मेरी माता अक्सर बीमार रहती हैं जिनकी आंख का ऑपरेशन हुआ है. 

Chhattisgarh: 'भेंट-मुलाकात' में मेहमान बने थे मुख्यमंत्री बघेल, अब ग्रामीणों को CM हाउस में कराया भोजन

पुलिस जवान ने लिखा- ट्रांसफर नहीं रुका तो परिवार के साथ कर लूंगा आत्महत्या

पुलिस आरक्षक संदीप साहू ने पत्र में लिखा है कि विधायक आशीष छाबड़ा के द्वारा डीजीपी को मेरे आचरण के बारे में लिखा गया है कि बार-बार लोगों से दुर्व्यवहार करता है और भ्रष्टाचार लिप्त होने की शिकायत लोगों द्वारा की गई है जिस पर आरक्षक को जिले से दुरस्त जगह पर ट्रांसफर किया जाए. डीजीपी ने कार्रवाई करते हुए मेरा ट्रांसफर कर दिया गया है. डीजीपी ने बिना किसी जांच और कथन के एकतरफा मेरा ट्रांसफर कर दिया है. जिससे मेरी छवि समाज में धूमिल हुई है. मैं राज्यपाल निवेदन करता हूं कि इस मामले की न्यायिक जांच हो और 20 दिनों के अंदर मेरा ट्रांसफर रुक जाए. अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा के घर के सामने आशीष छाबड़ा ज्ञापन का पोस्टर बनाकर आत्महत्या कर लूंगा.

विधायक बोले- आरोप निराधार है

वहीं पुलिस प्रधान आरक्षक संदीप साहू के आरोप पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबडा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने ने कहा कि 
सरकार का सीधा आदेश है कि हर विभाग में जो अधिकारी काफी लंबे समय से एक जगह में पदस्थ हैं उनका स्थानांतरण करना है. ये तो सतत प्रक्रिया है. ट्रांसफर होते रहते हैं. उसमे कहीं कोई दो मत वाली बात ही नही है. और ये जो आरोप उन्होंने लगाए वो उनके सेवा आचरण के विपरीत है. मैं उनकी बड़े अधिकारियों से और DG, गृह मंत्री से मांग करूंगा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये. जो एक जनप्रतिनिधि और सरकार के खिलाफ आरोप लगा रहे है. कोई भी अधिकारी या कर्मचारी की नियुक्ति जब होती है तो कोई एक जगह के लिए नही होती है. स्थानांतरण उनका होता रहता है यह सतत प्रक्रिया है. मैं जनप्रतिनिधि के खिलाफ आरोप लगाना ये राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है. उनके खिलाफ लगातार पूरे क्षेत्र में शिकायत मिल रही थी. और यह एक गोपनीय जोन का पुलिस विभाग का सर्वे होता है, उनके आधार पर भी ट्रांसफर हुआ है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने क्या बोले?

इधर यह मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा जिला के पुलिस आरक्षक संदीप साहू 'छत्तीसगढ़ रत्न' से सम्मानित हैं. कई बार ब्लड डोनेट किया है. उन्होंने तो आत्मदाह करने का राज्यपाल को पत्र लिखा है ये चिंता करने वाला है. किस प्रकार से बेमेतरा के विधायक उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. ये बेमेतरा जिला वही जिला है जहां भुनेश्वर साहू नामक युवक की निर्ममतापूर्वक हत्त्या होती है. कांग्रेस के नेता किस प्रकार से थप्पड़ मारने के काम धमकाने का काम लगातार कर रहे है. राहुल गांधी ने तेली समाज के हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमान जनक शब्द का उपयोग किया तो क्या कांग्रेस पार्टी इस प्रकार से लगातार तेली समाज को अपमानित करने का कोई एजेंडा बनाकर काम कर रही है, ये लोग जानना चाहते है कि आखिर तेली समाज के साथ इस प्रकार की घटना क्यों हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget