एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: एक बार फिर सुर्खियों में कांकेर जिले की पुलिस, एएसआई ने बुजुर्ग दम्पत्ति से लूटा चेन

Kanker News: कांकेर कोतवाली में पदस्थ एएसआई के साथ शहर के तीन युवकों पर एक बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने और गले की चेन छीनने का आरोप लगा है.

छत्तीसगढ़ की कांकेर जिले की पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है. कांकेर कोतवाली में पदस्थ एएसआई के साथ शहर के तीन युवकों पर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने और गले की चेन छीनने का आरोप लगा है. बुजुर्ग दंपति ने आज तीनों युवकों और एएसआई के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, और कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक कांकेर थाना क्षेत्र के मांझापारा निवासी पीड़ित सुंदर आसरानी ने मामला दर्ज कराया है कि कांकेर कोतवाली में पदस्थ एएसआई चेतन साहू के साथ शहर के 3 युवक मोन्टू खटवानी, अमन खटवानी और पीयूष वलेचा जबरन उनके घर में घुसकर उनके और पत्नी के साथ मारपीट करने लगे, जिससे उनके गर्दन और सर पर चोट आई है. मारपीट करने के बाद युवकों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन लिया. इस दौरान कांकेर थाना में पदस्थ एएसआई चेतन साहू भी युवकों के साथ पहुंचे हुए थे और उनके सामने युवकों ने इस कृत्य को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि एएसआई द्वारा बीच बचाव करने की बजाय युवकों के समर्थन में बुजुर्ग दंपति से बत्तमीजी की गई. इस घटना के बाद और मारपीट के डर से बुजुर्ग दंपति रायपुर चले गए थे, जिसके बाद आज दंपति ने अपने बेटे के साथ कांकेर थाना मे पहुँच तीनों युवकों और एएसआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले 3 युवको में 1 युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव का बेटा है और एक भतीजा है. वहीं एक युवक भाजयुमो का कार्यकर्ता है.

इधर कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि बुजुर्ग दंपति से शिकायत ले ली गयी है और मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई चेतन साहू, तीनों युवकों के साथ बिना ड्यूटी के दंपति के घर गया हुआ था, इसकी भी पुलिस विभाग जांच कर रही है. वही थाना प्रभारी ने जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: पीएम मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उसना मिल मजदूरों की समस्याओं पर होगी बात

राकेश टिकैत ने ओवैसी को बताया 'हैदराबाद का बेलगाम सांड', बोले- BJP को चुनाव जीतने में मदद करता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget