एक्सप्लोरर

PM Modi Bastar Visit: पीएम मोदी के बस्तर दौरे की तैयारियां शुरू, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभा स्थल का लिया जायजा

Bastar News: पीएम मोदी तीन अक्टूबर को बस्तर दौरे पर रहेंगे और यहां विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे. उनके दौरे को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेने मनसुख मांडवीया भी बस्तर पहुंचे हैं.

PM Narendra Modi Bastar Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आगामी तीन अक्टूबर को बस्तर (Bastar) दौरे पर आने वाले हैं. इसको लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. स्थानीय स्तर पर हो रही तैयारियों का जायजा लेने खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) और छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश  प्रभारी ओम माथुर (Om Prakash Mathur) विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री की आमसभा के लिए प्रस्तावित लालबाग सभा स्थल  का जायजा लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री संभावित तीन अक्टूबर को बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं. पीएम यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास  करेंगे. इसके साथ ही वो लालबाग मैदान में ही विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वो प्रधानमंत्री के बस्तर प्रवास को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेने आए हुए हैं.

उन्होंने कहा कि सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद वो जगदलपुर बीजेपी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर वर्कआउट जारी है. पीएम मोदी भारत सरकार के संभावित उपक्रमों जो पूर्ण हो चुके हैं या  प्रस्तावित हैं, जैसे रोड हाईवे, कोल मिनिस्ट्री और माइनिंग मिनिस्ट्री के जो प्रोजेक्ट हैं, उसका लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा "33 फीसदी महिला आरक्षण को लेकर जो संसद में बिल पास किया गया है, उसको लेकर पूरे देश की महिलाओं में काफी खुशी है. जगदलपुर एयरपोर्ट पर भी इस फैसले को लेकर सभी महिलाओं ने खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया."

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लगातार भारत सरकार महिलाओं के साथ-साथ देश की युवाओं के लिए रोजगार और कई तरह की जन कल्याणकारी योजनाए चला रही है, जिसको लेकर देशवासी और बस्तरवासी भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत 13 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आने वाले शिल्पकारों, कारीगरों, सोनार, बुनकर और ऐसे 18 टाइप के पारम्परिक व्यवसाय से जुड़े हुए जो वर्ग समूह हैं उन्होंने भी मुझसे मुलाकात की और उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. 

पीएम के प्रवास को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने व्यवसाय का एक्सपेंशन करने के लिए लोन मिलेगा. व्यवसाय को अच्छी तरीके से करने के लिए उनका स्किल डेवलपमेंट होगा और उसको आगे बढ़ाने के लिए उनको रॉ मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि एक सामान्य और मध्यम वर्ग के लोग अपनी इनकम को बढ़ा सके और आर्थिक उपार्जन कर सके. वहीं प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर प्रदेश बीजेपी तैयारी में जुट गई है.  बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर लगभग एक से डेढ़ लाख भीड़ जुटाई जाएगी.

यही नहीं पूरे बस्तर संभाग के सातों जिलों से आदिवासी ग्रामीण पीएम की सभा में में मौजूद रहेंगे. लालबाग में होने वाली विशाल आमसभा के लिए पूरे मैदान को छावनी में तब्दील किया जाएगा. इधर चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने का दावा कर रही है. 

Karam Festival: आदिवासी अंचल सरगुजा में भक्तिभाव से मनेगा करमा त्यौहार, मांदर की बाजार में बढ़ी डिमांड, हाथों-हाथ लाखों की हुई बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget