एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, गुफा और सुरंग बनाने के साथ आईईडी लगाने में थे माहिर

Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मंगलवार को 9 नक्सलियों ने हथियार सहित आत्मसमर्पण कर दिया. ये सारे स्थानीय हैं और इन्होंने एसपी मोहित गर्ग के समक्ष हथियार भी सौंपे.

Chhattisgarh News: बलरामपुर-रामानुजगंज ज़िले के पुलिस विभाग को मंगलवार को एक बड़ी सफलता मिली. आज जिले के पुलिस कप्तान के सामने 9 पूर्व नक्सलियों ने सरेंडर किया है. बताया जा रहा है कि सभी पूर्व नक्सलियों ने शासन की नीति और सिविक एक्शन कार्यक्रम से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को 1 आईईडी और 3 भरमार बंदूक भी सौंप दी है. जिसके बाद झारखंड से लगे छत्तीसगढ़ के इलाके में नक्सलियों की चहलकदमी कम होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. 

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सीमा झारखंड से है लगा हुआ

सरगुजा संभाग का नक्सल प्रभावित बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का आधे से ज्यादा इलाका पड़ोसी राज्य झारखंड की सीमा से लगा है. इस इलाका के बूढ़ा पहाड़ को करीब दो दशक से नक्सलियों के गढ़ के रूप में जाना जाता रहा है. जिले के सामरी, चांदों , कुसमी, थाना क्षेत्र में नक्सली चहलकदमी की खबर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बनी हुई है. नक्सलियों की इस चहलकदमी को देखते हुए पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में अपनी चौकसी बढ़ा दी थी. इन इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ने के साथ नक्सल गढ़ के रूप में पहचान बना चुके बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की आमदरफ्त कम होने के दावे किए जाने लगे थे. पुलिस की कवायद तेज होने के साथ ही पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में सिविक एक्शन प्रोग्राम चला रही है. जिसका असर अब दिखने लगा है. 

इस प्रोग्राम ने दिखाया रंग 

पुलिस के सिविक प्रोग्राम से प्रभावित होकर अब सामरी थाना क्षेत्र भुताही, चुनचुना, पुंदाग, जैसे आस पास के गांव से निकलकर कभी नक्सल संगठन में शामिल 9 पूर्व नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाल दिए हैं. सभी ने जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के सामने सरेंडर किया है. सरेंडर करने वालों में कथित रीजनल कमेटी के कमांडर विमल यादव, एरिया कमांडर नवीन यादव के दस्ते में शामिल रहा है. स्थानिय होने के कारण इन पूर्व नक्सलियों को इलाके का बेहतर ज्ञान था. इसलिए ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और पुलिस सर्चिंग टीम का सफाया करने के लिए रास्ते में आईईडी लगाने के साथ संतरी का काम करते थे.

CRPF कैंप बनने के बाद बैकफुट पर 

एक साथ 9 नक्सलियों के सरेंडर के बाद स्वाभाविक तौर पर पुलिस कप्तान मोहित गर्ग खुश नजर आए. मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ये अलग-अलग गांवों से नक्सल संगठनों से जुड़े रहे, लंबे समय तक नक्सल दस्ते से जुड़े रहे.. इस बीच क्षेत्र में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नए सीआरपीएफ कैम्प की स्थापना के बाद नक्सली बैकफुट पर हैं. जिन पूर्व नक्सलियों ने सरेंडर किया है. ये नक्सलियों के लिए सुरक्षित ठिकानों जैसे गुफा और सुरंग का निर्माण किया करते थे. इसके साथ ही सामरी थाना क्षेत्र में जेसीबी में हुई आगजनी की घटनाओं में भी संलिप्त रहे है. इनके द्वारा आईईडी व 3 भरमार बंदूक पुलिस को सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें :- Chhattisgarh: नक्सलियों ने दी पूर्व हेड मास्टर को धमकी, पोकलेन मशीन और ट्रक में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget