एक्सप्लोरर

New Year 2024: दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में जुटेंगे हजारों भक्त, प्रशासन ने की VIP दर्शन की व्यवस्था

Happy New Year 2024: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मौजूद दंतेश्वरी मंदिर में नए साल के अवसर पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. इसको लेकर खास तैयारी की गई है.

Dantewada News: देश के 52 शक्तिपीठों में से एक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर (Danteshwari Mandir) में नए साल के मौके पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटने वाली है. जिसके लिए अभी से प्रशासन ने सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं. बस्तर (Bastar) की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के प्रति सिर्फ छत्तीसगढ़ वासियों की ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों की काफी गहरी आस्था जुड़ी हुई है और यही वजह है कि शारदीय और चैत्र नवरात्रि के साथ  नए साल के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा पहुंचते हैं.

छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में दंतेवाड़ा का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है. इसे ही देखते हुए बस्तर पुलिस और जिला प्रशासन ने नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की दर्शन संबधी व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है. बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव बताते हैं कि मां दंतेश्वरी बस्तर वासियों की आराध्य देवी हैं और बस्तर राज परिवार की कुलदेवी हैं. पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव जब सती माता के भस्म शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे तब माता का एक दन्त इसी दंतेवाड़ा में गिरा था और तबसे इस जगह का नाम दंतेवाड़ा रखा गया और यहां स्थापित माता का नाम दंतेश्वरी देवी पड़ा.

इन राज्यों से भी दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु
लगभग 30 एकड़ में फैले इस मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर के बगल से ही सकरी और डंकिनी देवी की नदी है जहां सफेद और लाल पानी का संगम होता है. यहां जो भी श्रद्धालु पहुंचते हैं वे इस नदी में स्नान करके माता के दर्शन के लिए जाते हैं. वहीं दंतेश्वरी देवी से छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि बस्तर से लगे तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था जुड़ी हुई है जो नवरात्रि और नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

1 जनवरी को हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु
दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया कि नए साल के पहले दिन दंतेश्वरी मंदिर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आने का अनुमान है. ऐसे में टेंपल कमेटी और दंतेवाड़ा पुलिस प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए मंदिर परिसर से लेकर गर्भ गृह तक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा नए साल के पहले दिन सुबह 4 बजे से मंदिर के पट खोले जाएंगे और रात 12 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे. वहीं हर 5 मीटर की दूरी में टेंपल कमेटी का एक सदस्य मौजूद रहेगा जिससे भीड़ से स्थिति को नियंत्रण करने में आसानी होगी.

इन मंदिरों में भी उमड़ेगी भीड़
इसके अलावा नदी के पास भी SDRF और  होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे. दंतेवाड़ा के अलावा जगदलपुर में भी मां दंतेश्वरी के मंदिर में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नए साल के पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में बस्तर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी इस मंदिर में तैयारी पूरी कर ली है. नए साल के मौके पर बारसूर के गणेश मंदिर ,देवड़ा के शिव मंदिर और चित्रकोट के ऐतिहासिक शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नए साल के पहले दिन पहुंचते हैं.

श्रद्धालुओं को मिलेगा VIP दर्शन का लाभ
इधर, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार वीआईपी दर्शन के लिए 2100 रुपये निर्धारित किए गए हैं. श्रद्धालु इस रकम से मां दंतेश्वरी देवी के गर्भगुड़ी में जाकर दर्शन कर सकेंगे. टेंपल कमिटी के सचिव का कहना है कि दूसरे राज्य से बस्तर घूमने आने वाले पर्यटक नए साल के पहले दिन मां दंतेश्वरी देवी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं. ऐसे में बस्तर संभाग के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है. इसे ही ध्यान में रखते हुए इस वर्ष वीआईपी दर्शन की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें- Happy New Year 2024: पर्यटकों से गुलजार हुआ बस्तर का ये हिल स्टेशन, प्राकृतिक नजारे का लुत्फ ले रहे सैलानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget