एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, कहा- 'अगर पीएम मोदी के हाथों होगा संसद भवन का उद्घाटन तो...'

New Parliament Building: प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन के मुखिया (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) का जो अधिकार है, उन्हें उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है.

Chhattisgarh Politics: केंद्र में बीजेपी सरकार को 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है और केंद्र सरकार से 9 सवाल पूछ रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी छत्तीसगढ़ पहुंचे है. प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. इसके अलावा उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन पर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन को बाबा साहेब का अपमान बताया है.
 
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बाबा साहेब के अपमान का आरोप
 
दरअसल शनिवार दोपहर कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी(Pramod Tiwari) और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम (Mohan markam) ने पीसी किया है. इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे है वहीं दूसरी ओर संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) करेंगे. ये बाबा साहेब के सपनों का अपमान होगा. प्रमोद तिवारी ने आगे बीजेपी(BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन का मुखिया का जो अधिकार है, जो देश का प्रथम नागरिक है. अनुरोध के बावजूद राष्ट्रपति (President) से उदघाट्न नहीं कराया जा रहा है. राष्ट्रपति आदिवासी है, महिला है, यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसा राजा हैं, जिसे अपनी फोटो फ्रेम में किसी और का नाम पसंद नहीं है.
 
कांग्रेस ने कहा विधानसभा और संसद भवन में फर्क होता है
 
छत्तीसगढ़ के विधानसभा भवन(Chhattisgarh Vidhansabha) के शिलान्यास को लेकर बीजेपी की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर प्रमोद तिवारी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा संविधान नहीं बनाते. संविधान का अधिकार संसद को है, संविधान का मुखिया राष्ट्रपति ही है. संसद और विधानसभा में ये फर्क होता है. उन्होंने कहा राष्ट्रपति के अपमान की बात नहीं, इनविटेशन में लिखा है लोकसभा(Loksabha) के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, लेकिन राज्यसभा(Rajyasabha) के सदस्य मौजूद नहीं रहेगा.
 
छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन भूमिपूजन पर बीजेपी का सवाल
 
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. बीजेपी पूछ रही है छत्तीसगढ़ में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नया रायपुर में बन रहे नए विधानसभा(Chhattisgarh Vidhansabha) भवन का किस हैसियत से भूमिपूजन किया है? इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है और बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस (Congress) ने राज्यपाल का अपमान किया है. 
 
इससे पहले अमित शाह ने क्या कहा था?
 
अमित शाह ने मीडिया से कहा कि जब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन किया था, क्या वह सही था. जब झारखंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ऐसा हुआ तो क्या सही था. लेकिन बीजेपी को लेकर ये लोग नकारात्मकता फैला रहे है. कांग्रेस पार्टी और उनके साथी राजनीति करके एक गलत उदाहरण पेश कर रहे है.मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में आपने क्या किया? राज्यपाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उद्घाटन के लिए नहीं बुलाया गया.
 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget