एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली ढेर, दो नक्सलियों को जवानों ने किया गिरफ्तार

एसपी ने कहा कि इस मुठभेड़ में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और घटनास्थल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के सामान और विस्फोटक बरामद किये गए हैं.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कचलावारी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. वहीं घटनास्थल से एक घायल समेत दो नक्सली को गिरफ्तार भी किया है, हालांकि मारे गए नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, वही कोर इलाके में हुई इस मुठभेड़ के बाद लगातार जवानों द्वारा इलाके में सर्चिंग की जा रही है.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का सामान भी बरामद हुआ है, वहीं जवानों की टीम अब तक घटनास्थल से नहीं लौटी है. बीजापुर एसपी का कहना है कि जवानों के वापस लौटने के बाद मारे गए नक्सली की पहचान हो पाएगी. वहीं मौके से गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को भी जवानों द्वारा बीजापुर मुख्यालय लाया जा रहा है.

कई दिनों बाद मिली पुलिस को सफलता

बीजापुर के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद मंगलवार तड़के सुबह DRGके जवानों ने ऑपरेशन लांच किया और नैमेड थाना से जवानों की एक पार्टी इलाके में सर्चिंग के लिए निकली, इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पहले जवानों पर फायरिंग की.

लेकिन जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद नक्सली मौके से भाग निकले, इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों की टीम ने एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया, वहीं एक नक्सली को पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया और घटनास्थल से भाग रहे एक अन्य नक्सली को भी जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. 

एसपी ने कहा कि इस मुठभेड़ में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और घटनास्थल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का दैनिक सामान और विस्फोटक सामान भी जवानो की टीम ने बरामद किया है, फिलहाल मुठभेड़ थम चुका है और जवान नक्सली के शव को और मौके से गिरफ्तार दो अन्य नक्सली को लेकर बीजापुर मुख्यालय लौट रहे हैं. एसपी ने कहा कि मारे गए नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है, वही मुख्यालय लाने के बाद उसकी शिनाख्ती हो पाएगी, फिलहाल सभी जवान सुरक्षित है और वापस मुख्यालय लौट रहे हैं. इधर बीते 15 दिनों में बस्तर पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है.

जवानों ने किया 5 किलो का आईईडी बरामद

वहीं मंगलवार सुबह ही नारायणपुर जिले में पुलिस के जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी बम को भी जवानो की टीम ने ढूंढ निकाला है.  दरअसल  जिले के छोटे डोंगरगांव के राजपुर के जंगलों में जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे इस दौरान जवानों को सूचना मिली कि  नक्सलियों ने जंगल के रास्ते पखडण्डी पर आईईडी प्लांट लगा रखा है ,जिसके बाद मौके पर पहुंच BDS की टीम ने बम को ढूंढ निकाला, नक्सलियों ने लगभग 5 किलो का आईईडी बम प्लांट कर रखा था, जिसे सावधानी से निकालते हुए BDS की टीम ने इसे  मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया.

इसे भी पढ़ें:

Bemetara Violence: हेट स्पीच पर बवाल! बीजेपी ने जमकर किया हंगामा, इन मंत्री और नेताओं के खिलाफ थाने में की शिकायत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget