एक्सप्लोरर

कांकेर लोकसभा में मतदान से पहले जवानों ने नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त, बम बनाने का सामान बरामद

Narayanpur Naxal News: नक्सली ने अपने कैंप में कुकर से आईईडी बम बनाने का सामान रखा था. जवानों ने सर्च अभियान के दौरान इसे बरामद किया है. अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों की तलाश जारी है.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट में दूसरे चरण में  26 अप्रैल को होने वाले  मतदान से पहले नारायणपुर पुलिस ने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है. हालांकि यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों की भी मौजूदगी थी, लेकिन जवानों के आने की सूचना मिलने  पर पहले ही नक्सली कैंप छोड़ भाग निकले. 

जवानों ने नक्सलियों के कैंप  से आईईडी बम बनाने के लिए जरूरी सामान, विस्फोटक, एक्सप्लोसिव और नक्सलियों का दैनिक सामान भी बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सली अपने कैंप में कुकर से आईईडी बम बनाने का सामान डंप कर रखे थे, सर्चिंग अभियान के दौरान यहां पहुंचे जवानों ने नक्सलियों का यह सामान बरामद कर लिया है. 

बताया जा रहा है कि मतदान से पहले नक्सली इस इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने के नियत से आईईडी बम तैयार कर रहे थे, लेकिन जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया.

संतरी के सूचना पर कैम्प छोड़ भागे नक्सली
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक, कांकेर लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नारायणपुर में भी BSF,  सीआरपीएफ, आईटीबीपी और डीआरजी के साथ ही जिला पुलिस बल लगातार अलग-अलग इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान चला रही है.

इसी के तहत जानकारी मिली कि अबूझमाड़ के बड़ेरायनार के जंगल और पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना पर जिला पुलिस बल, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ की 16 वीं बटालियन के जवानों को इस इलाके में सर्चिंग अभियान के लिए भेजा गया.

इधर जवानों को आता देख नक्सलियों के संतरी ने इसकी सूचना नक्सलियों को पहले ही दे दी, जिसके बाद नक्सली अपने अस्थाई कैंप को छोड़ भाग निकले. हालांकि जवानों ने इन नक्सलियों पर फायरिंग भी की और घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन पहाड़ और घने जंगल का सहारा लेते हुए नक्सली भाग निकले.

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान  को देखते हुए लगातार आसपास के इलाक़ो में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.

बस्तर में पैरामिलिट्री फोर्स के हाथों में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की कमान, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget