एक्सप्लोरर

IED की चपेट में आने से मजदूर घायल, नक्सलियों ने जवानों के लिए किया था प्लांट

Chattisgarh News: नारायणपुर में नक्सलियों की करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है. प्लांट आईईडी पर मजदूर का पैर पड़ने के बाद जोर का धमाका हुआ. गनीमत रही कि मजदूर की जान बच गयी.

Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों की करतूत सामने आयी है. प्लांट आईईडी की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह घायल हो गया. मजदूर के दोनों पैर में काफी गहरी चोट आई है. जानकारी मिलने के बाद साथियों ने घायल मजदूर को छोटे डोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्राथमिक इलाज के बाद मजदूर को नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक छोटे डोंगर की आमदई माइंस में काम करने वाला मजदूर दोपहर का खाना खाने बाहर निकला था. सड़क किनारे नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी बम प्लांट कर रखा था.

प्लांट आईईडी पर मजदूर का पैर पड़ने के बाद जोर का धमाका हुआ. गनीमत रही कि मजदूर का पूरा पैर प्रेशर आईईडी बम की चपेट में नहीं आया. धमाके की आवाज सुनकर आमदई माइंस में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल मजदूर छोटे डोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. राहत की बात है कि मजदूर की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है.

प्लांट बम की चपेट में आया मजदूर

नक्सलियों की तरफ से प्लांट टिफिन बम, आईईडी और प्रेशर आईईडी बम जवानों के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी घातक साबित हो रहा है. प्रेशर आईईडी की चपेट में लगातार जवान और ग्रामीण आ रहे हैं. चार दिन पहले भी बीजापुर में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया था. मंगलवार को नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर इलाके में फिर एक मजदूर प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया.

सुरक्षा बलों के जवान निशाने पर थे

घायल मजदूर मुनेश पटेल राजपुर का निवासी बताया जा रहा है. छोटे डोंगर के थाना प्रभारी ने बताया कि नक्सलियों के प्रेशर आईईडी की चपेट में लगातार जवानों के साथ-साथ निर्दोष ग्रामीण और मवेशी भी आ रहे हैं. हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग के दौरान जिंदा बम बरामद किया जाता है. उन्होंने कहा कि जवानों के गुजरने की संभावित राह पर नक्सली जानबूझकर प्रेशर आईईडी प्लांट करते हैं. ब्लास्ट वाले एरिया में सर्चिंग तेज कर देने की बात छोटे डोंगर के थाना प्रभारी ने कही है.

'मुख्य धारा में वापस लौटे...' नारायणपुर एनकाउंटर के बीच एक बार फिर गृहमंत्री विजय शर्मा की अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget