एक्सप्लोरर

Narayanpur: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट के आरोप, विरोध में MLA केदार कश्यप का कांग्रेस ने फूंका पुतला

Chhattisgarh News: नारायणपुर में कांग्रेस ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं. इसके विरोध में उन्होंने बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया.

Naraynpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर (Narayanpur) विधानसभा से विजयी बीजेपी (BJP) प्रत्याशी केदार कश्यप (Kedar Kashyap) का गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भानपुरी में पुतला दहन किया. दरअसल, बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने भानपुरी इलाके के करन्दोला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. इसको लेकर विधायक केदार कश्यप का पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन किया गया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश में बीजेपी की सत्ताआने के बाद अभी शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही बीजेपी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मारपीट कर रहे हैं. केदार कश्यप के विधायक बनने पर उनके कार्यकर्ताओं की दबंगई फिर से शुरू हो गई है और आम लोगों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी मारपीट  कर रहे हैं. इस मामले में पीड़ित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भानपुरी थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है. हालांकि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप
कांग्रेस के भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार को बीजेपी के कार्यकर्ता करन्दोला इलाके में पहुंचे और यहां दबंगई करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मारपीट करने लगे. बिना वजह मारपीट की गई. इस दौरान मौके पर अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे एक युवक की भी भाजपाइयों ने जमकर पिटाई कर दी. जितेंद्र जैन ने बताया कि भाजपाइयों ने पुरानी रंजिश की बात कहते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पिटाई की. इस मामले में पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भानपुरी थाना में लिखित शिकायत की है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिसके चलते गुरुवार को भानपुरी के मुख्य मार्ग में बीजेपी विधायक केदार कश्यप का पुतला दहन किया गया.

विधायक बनते ही बीजेपी के कार्यकर्ता कर रहे दबंगई- कांग्रेस
जितेंद्र जैन ने कहा कि केदार कश्यप के विधायक बनने पर उनके कार्यकर्ताओं की दबंगई फिर से शुरू हो गई है और बेख़ौफ होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मारपीट जैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं, इस मामले में भानपुरी पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन अब तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इधर पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प भी हुई.

य़े भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ चुनाव में गुरु-शिष्य की अनोखी लड़ाई! पहले 67 हजार वोटों से हराया, फिर पैर छू कर लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget