एक्सप्लोरर

गश्त से वापस लौट रही टीम को नक्सलियों ने बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, दो घायल

Naxalite Attack: नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गये और दो घायल हो गये. शहीद जवानों के नाम अमर पंवार और के राजेश है

Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है. शनिवार को नक्सलियों ने घूरबेड़ा इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया. धमाके में चार जवान घायल हो गये. घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो जवानों की हालत को देखते हुए रायपुर रेफर करने की तैयारी थी. सुरक्षा बलों के एयरलिफ्ट करने से पहले दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया. शहीद जवानों के नाम अमर पंवार और के राजेश है. दोनों आईटीबीपी की 53 बटालियन में तैनात थे. घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

जानकारी के मुताबिक, ओरछा, मोहंदी और ईरकभट्टी में आईटीबीपी- बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गश्ती पर निकली थी. आईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर चार जवान घायल हो गये. कुछ दिन पहले इलाके में नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी थी. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. शुक्रवार को जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्चिंग के बाद शनिवार को जवान लौट रहे थे.

घात लगाये बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. ब्लास्ट की चपेट में आने से चार जवान घायल हो गये. धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों के प्लांट किये आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल हो गये. घायल जवान आईटीबीपी के हैं. इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने इलाके में आईईडी प्लांट कर रखा था. गश्ती से जवान वापस पुलिस कैंप लौटने लगे. पखडंडियों से होते हुए जवान घने जंगल में पहुंचे. एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ने से जोर का धमाका हुआ.

आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद, दो घायल

साथी जवानों ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बाकी जवान सुरक्षित पुलिस कैंप लौट गए हैं. एसपी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बलो लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन इलाके में चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत मिल रही सफलता से नक्सली बैकफुट पर हैं. अब आमने-सामने की लड़ाई से गुरेज कर उन्होंने आईआईडी को सहारा बना लिया है. एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तांत्रिक अंधविश्वास के कारण 2 भाइयों की मौत, इलाके में मची सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget