एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तांत्रिक अंधविश्वास के कारण 2 भाइयों की मौत, इलाके में मची सनसनी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दो भाइयों की तांत्रिक साधना के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट धुएं, घुटन या नशीली दवाओं से मौत की ओर इशारा करती है.

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार के गांव तांदुलडीह में दो सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है. वहीं एक अन्य युवक और तीन महिला अचेत अवस्था में सक्ती जिला अस्पताल में भर्ती हैं. माना जा रहा है दोनों सगे भाइयों की मौत अंधविश्वास और तांत्रिक साधना करने के चलते हुई है.
 
गुरुवार (18 अक्टूबर) की रात स्थानीय किरीट बाई के घर में तंत्र विद्या के लिए पूरा परिवार जुटा हुआ था, इसी दौरान दो सगे भाई विकास और विक्रम गंभीर रूप से अचेत हो गए. दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में सक्ती के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं दो महिलाएं और एक पुरुष भी अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती है.

'ये स्वाभाविक मौत नहीं है'
जिन दो लोगों की मौत हुई, उनके शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सक्ती बीएमओ डॉ. सूरज सिंह राठौर ने बताया कि दोनों भाइयों की एक साथ मौत स्वाभाविक नहीं है. धुएं और दम घुटने के अलावा अन्य नशीले तत्वों से मौत होने की आशंका जताई है. वहीं, पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट आने पर मौत के रहस्य का खुलासा हो सकेगा.

पूरे गांव में सनसनी का माहौल
सक्ती एसडीओपी मनीष कंवर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जिले के तांदुलडीह में तंत्र साधना और विशेष पूजा पाठ के साथ तेज आवाज में जय गुरुदेव के जयकारे की आवाज आती रही. इससे ग्रामीण और पड़ोसियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था. वहीं दोनों सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में सनसनी का माहौल है. इलाके के लोग दहशत में हैं.

जल्द ही किया जाएगा मामले में बड़ा खुलासा 
घर में चिकित्सकों, एफएसएल की टीम और पुलिस के टीम ने संयुक्त रूप से तस्दीक की. जहां पूजा पाठ, कॉपी किताब के साथ ही अन्य दवाओं के जड़ी बूटी बरामद की है. जिसे जांच में शामिल किया गया है. मौत की गुत्थी को सुलझाने में सक्ती पुलिस जांच जुटी हुई है. माना जा रहा है जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा.

इधर तांदुलडीह के ग्रामीणों ने बताया कि तंत्र साधना क्रिया और अंधविश्वास ने तांदुलडीह में सनसनी फैला दी है. गांव का हर शख्स दहशत और डर से जूझ रहा है. जय गुरुदेव की क्रिया से दो सगे भाई विक्रम और विक्की मौत की नींद सो गए हैं. 

'अंध विश्वास जैसी क्रिया से बचना चाहिए'
वहीं, मृतक के चाचा जयलाल सिदार और गांव के सरपंच प्रतिनिधि गणेशराम लहरे ने ग्रामीणों से अपील की है कि अंधविश्वास और तंत्र साधना जैसी क्रिया से बचना चाहिए. आज के इस आधुनिक दुनिया में चिकित्सा उपचार से ही इलाज करना चाहिए. इस घटना से लोगों को संज्ञान लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. फिलहाल बिलासपुर से तांदुलडीह पहुंची फॉरेंसिक विभाग और पुलिस की टीम अभी भी लोगों से पूछताछ के साथ मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: फ्लाइट में बम की धमकी मामले में महाराष्ट्र पुलिस का एक्शन, 2 लोग हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget