एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, नंद कुमार साय बोले- छवि की गई खराब, लगे झूठे आरोप

Nand Kumar Sai Resigns: नंद कुमार साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि उनके सहयोगी साजिश रच रहे थे और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे थे, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को रविवार को झटका लगा जब इसके वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय (Nand Kumar Sai ) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.साय ने बीजेपी से इस्तीफा देकर पार्टी के साथ अपना चार दशक से अधिक पुराना नाता तोड़ दिया. प्रदेश बीजेपी प्रमुख अरुण साव (Arun Sao) ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि पार्टी फिलहाल साय से संपर्क करने में असमर्थ है, लेकिन वह उनकी किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए सभी प्रयास करेगी.

दो बार के लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक साय (77) पूर्व में छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश दोनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि उनके सहयोगी साजिश रच रहे थे और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे थे, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘मैं बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निभाया. मैं इसके लिए पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं.'

1985 में  बने विधायक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय जैसे ‘‘ज्ञानी, विनम्र और सहिष्णु नेता' का पार्टी छोड़ना इस बात का संकेत है कि बीजेपी आदिवासी नेताओं को अपमानित और उपेक्षित कर रही है. शुक्ला ने कहा, ‘‘यदि उन्होंने पार्टी छोड़ी है तो इसका मतलब है कि बीजेपी इस बहुत बड़े वर्ग (आदिवासी) की उपेक्षा कर रही है, जिसे साय बर्दाश्त नहीं कर सके.’’ बीजेपी के एक प्रमुख आदिवासी चेहरा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे. वह 1980 में बीजेपी की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए. वह 1985 में तपकरा से बीजेपी विधायक चुने गए.

वह 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए. साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख रहे. नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने. साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने.

Chhattisgarh Naxal Attack: कमांडर जगदीश है नक्सली हमले का मास्टरमाइंड, जानें कौन है ये आरोपी जिसके सिर है लाखों का इनाम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Maharashtra: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
महाराष्ट्र: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Maharashtra: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
महाराष्ट्र: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget