एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे ही बन जाएंगे ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स बस करना होगा ये काम, जानें- प्रॉसेस

छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे राशन कार्ड (Ration card) बनेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मितान योजना (Mukhyamantri Mitan Scheme) का विस्तार किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे राशन कार्ड (Ration card) बनेगा. पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकार दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मितान योजना (Mukhyamantri Mitan Scheme) का विस्तार करते हुए इसमें राशन कार्ड बनाने का भी निर्णय लिया गया है. इसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel) ने ट्वीट कर जानकारी दी है. इसके साथ इस योजना से पैन कार्ड के बाद राशन कार्ड बनवाना लोगों के लिए आसान हो जाएगा.

अब राशन कार्ड भी घर बैठे बन जाएगा
दरअसल शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा है कि जुड़ा एक और नया अध्याय. आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है. अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड. राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा,मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा.

राशन कार्ड बनवाने के लिए इस नंबर में करना होगा कॉल
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री मितान योजना के राज्य के 14 नगर निगम इलाको में सरकारी प्रमाणपत्र घर बैठे बनवा सकते है. इसके लिए आपको  टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करना होगा फिर आपके घर मितान आएगा और आपका प्रमाणपत्र बनवा देगा और आपका प्रमाणपत्र भी घर छोड़ने आएगा. इस प्रक्रिया के लिए टोल फ्री नंबर में अपॉइंटमेंट बुक कराना पड़ता है. इसके साथ आपको प्रमाणपत्र के लिए जरूरी सभी दस्तावेज तैयार रखना होगा. इस पूरी प्रक्रिया के लिए केवल 50 रुपए खर्चा करना पड़ता है.

घर बैठे बनवा सकते है ये सभी प्रमाण पत्र
गौरतलब है कि इस योजना के तहत  नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, 5 साल के बच्चे का आधार कार्ड, पैन कार्ड,  जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार के साथ अब राशन कार्ड घर बैठे बनवाने की सुविधा अब छत्तीसगढ़ के लोगों की मिलेगी.

यह भी पढ़े: मंत्री कवासी लखमा के नार्को टेस्ट किए जाने की मांग, CM बघेल बोले- 'अगर भारत सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget