एक्सप्लोरर

Mukesh Chandrakar Murder Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की किसने रची थी साजिश? SIT जांच में खुले कई राज!

Chhattisgarh Journalist Murder Case: छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या को लेकर एसआईटी जांच में कई राज खुले हैं. हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने घटना से चार-पांच दिन पहले ही हत्या की कथित तौर पर साजिश रची थी.

Mukesh Chandrakar Murder News: छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याकांड को लेकर एसआईटी जांच में एक के बाद एक कई राज से पर्दा उठ रहा है. इस कड़ी में अब साआईटी ने कहा है कि मुख्य आरोपी सड़क निर्माण ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने घटना से चार-पांच दिन पहले ही हत्या की कथित तौर पर साजिश रची थी.

मामले की जांच कर रहे एसआईटी ने एक बयान में बताया कि पत्रकार ने उसके (सुरेश चंद्राकर) सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खबरें की थीं, जिन्हें लेकर आरोपी नाराज था. बयान के मुताबिक, सुरेश चंद्राकर ने घटना से चार दिन पहले 27 दिसंबर को अपने बैंक खाते से बड़ी रकम निकाली थी.

पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी को लापता हो गए थे और उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टनपारा बस्ती में सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक में मिला था. पुलिस के अनुसार, सुरेश चंद्राकर को पांच जनवरी को हैदराबाद से पकड़ा गया था जबकि उनके भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा उनके साइट सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

खबर से नाराज होकर रची हत्याकांड की साजिश

एसआईटी ने बयान में बताया, “आरोपी से विस्तृत पूछताछ में पता चला कि मुकेश चंद्राकर, सुरेश चंद्राकर का रिश्तेदार था. उसने सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण कार्य के खिलाफ खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे.” बयान के मुताबिक, “खबर से नाराज होकर सुरेश ने घटना (एक जनवरी) से चार-पांच दिन पहले अपने भाइयों के साथ मिलकर साजिश रची थी. शेड के 17 कमरों में से कमरा नंबर 11 में रितेश और महेंद्र ने मुकेश पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घातक चोटें पहुंचाईं. इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया, जिसे कंक्रीट की दीवार चुनवा कर ढक दिया गया.”

कैसी थी बचने की प्लालिंग?

बयान में बताया गया कि दिनेश चंद्राकर एक जनवरी की रात को घटना के बाद सबूत छिपाने और सुरेश चंद्राकर की पूर्व नियोजित योजना के अनुसार आरोपियों को भागने में मदद करने के लिए आया था. एसआईटी ने बताया, “सुरेश चंद्राकर ने घटना के समय शहर से बाहर रहने की योजना बनाई थी ताकि उस पर संदेह न हो. पुलिस ने मामले में करीब चार गाड़ियां, एक मिक्सर मशीन, घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं. आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और अन्य साक्ष्य नेलसनार नदी के किनारे झाड़ियों में छिपा दिए थे.”

आरोप मिटाने के लिए की कड़ी मेहनत 

बयान के मुताबिक, रितेश, दिनेश और महेंद्र साजिश के तहत मुकेश चंद्राकर के दो मोबाइल फोन बीजापुर से करीब 65 किलोमीटर दूर तुमनार नदी के पास ले गए ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में गुमराह किया जा सके. एसआईटी ने बयान में बताया, “वहां जाकर उन्होंने मोबाइल फोन को पत्थरों से तोड़ दिया और नदी में फेंक दिया. गोताखोरों और अन्य तरीकों से तलाशी ली गई लेकिन फोन अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं.”

एसआईटी के मुताबिक, सुरेश चंद्राकर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मुकेश चंद्राकर उसका रिश्तेदार था और फिर भी वह अपने चैनल पर उसके खिलाफ खबरें चला रहा था, जिससे उसके काम के खिलाफ जांच की जा रही है. एसआईटी ने बताया, “जांच दल ने चारों आरोपियों को अलग-अलग रखकर दो दिन और दो रात तक उनके मोबाइल की जांच की और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पूछताछ की."

उनके मोबाइल फोन से काफी डेटा डिलीट हो गया है, जिसे पुलिस वापस पाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है और उनसे कुछ अहम सबूत भी मिले हैं.” एसआईटी सुरेश चंद्राकर और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में गिरी स्टील प्लांट की चिमनी, 30 से ज्यादा मजदूर दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget