एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में गिरी स्टील प्लांट की चिमनी, 30 से ज्यादा मजदूर दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा मजदूर दब गए. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

Mungeli Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए. दबे मजदूरों को निकालने में प्रशासन जुटा हुआ है. वहां से दो मजदूरों को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर दबे मजदूरों को निकालने में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक स्टील प्लांट के चिमनी गिरने से दो मजदूर घायल हो गए वहीं कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार दोपहर में यह हादसा हुआ. निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है.

जिले के पुलिस अधीक्षक ने दिया अपडेट

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही हैं.  पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो मजदूरों को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंगेली जिले के एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल मजदूरों को बचाया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में कई और मजदूर फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

सीएम विष्णुदेव साय ने घटना पर जताया शोक, दिए जरूरी निर्देश

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, ''मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है.घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं. घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है. ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं''.

भूपेश बघेल ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर शेयर किया है. 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से एक्स हैंडल पर लिखा गया, ''मुंगेली के स्टील प्लांट में चिमनी गिरने से मजदूरों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर अत्यंत दुखद है. दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से पूरे हों''.

दीपक बैज ने भी जताया शोक 

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, ''मुंगेली के एक स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से मजदूरों के मृत्यु की पीड़ादायक खबर प्राप्त हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है की मृतकों की आत्मा को शांति व उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की क्षमता दें. साथ ही चिमनी में दबे हुऐ मजदूरों की कुशलता और घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं''.

इसे भी पढ़ें: Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget