एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: वोटर ID कार्ड के बिना नहीं मिल रहा राशन, जनता ने लगाया ये आरोप

युवक कांग्रेस प्रत्याशी सोमनाथ दत्ता का कहना है कि चिरमिरी के ज्यादातर राशन दुकानों में हितग्राहियों से वोटर कार्ड जमा करवा लिए गए हैं. धमकी दी जा रही है कि कार्ड जमा नहीं करने से राशन नहीं मिलेगा.

Youth Congress Elections in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस चुनाव की प्रकिया 12 मई से 12 जून तक चलेगी. लेकिन चुनाव प्रक्रिया से पहले धांधली और आपसी विवाद सतह पर दिखने लगा है. नए बने मनेन्द्रगढ जिले में चुनाव के लिए हथकंडे अपनाए जाने से दावेदारों में जमकर आक्रोश पनप रहा है. जानकारी के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस का चुनाव एक एंड्रॉयड एप के जरिए प्रस्तावित है. मतदान से लेकर मतगणना भी ऑनलाइन होगी.

युवक कांग्रेस के चुनाव में वोटर आईडी कार्ड की भूमिका 

चुनाव के लिए वोटर आईडी कार्ड से पहले सदस्य बनाए जा रहे हैं. फिर आईडी कार्ड बनाने वाले सदस्य अध्यक्ष के साथ अन्य पदों के लिए मतदान करेंगे. कुल मिलाकर यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोटर आईडी कार्ड की भूमिका अहम है. इसलिए कुछ दावेदार अपने इलाके में आकाओं के बलबूते राशन दुकान को नियंत्रण में ले चुके हैं और राशन लेने आने वाले हितग्राहियों से वोटर आईडी कार्ड लाने की मांग कर रहे हैं. वोटर आईडी कार्ड नहीं लाने पर लोगों को राशन नहीं दे रहे हैं. हालांकि छत्तीसगढ़ की सभी पीडीएस दुकान पहले ही आधार कार्ड से लिंक है और थंब लगाने के बाद लोगों को आसानी से राशन मिल जाता है. लेकिन उसके बाद भी चिरमिरी क्षेत्र की कई राशन दुकान में हितग्राहियों से जबरन वोटर आईडी कार्ड मंगाया जा रहा है. 

Dantewada News: यहां नाले के पानी से प्यास बुझाते हैं सैकड़ो ग्रामीण, मजबूरी में सालों से पी रहे काला पानी

विधायक और महापौर के इलाके से शुरू हुई मनमानी

जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ विधायक विनय जायसवाल और चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल गोदरीपारा इलाके के आजादनगर सोसायटी में रहते हैं. उसी इलाके की राशन दुकान से मनमानी की कहानी ने जन्म लिया. राशन दुकानदार हितग्राहियों से स्कैन करने के नाम पर वोटर आईडी कार्ड मांग रहा था. ऑन कैमरा पूछा गया कि राशन लेने के लिए वोटर आईडी कार्ड क्यों मांगा जा रहा है उसका कहना था कि मेरे सेठ का ऑर्डर है इसलिए मंगा रहा हूं. गौरतलब है कि सूबे की सभी राशन दुकान संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को नियुक्त किया गया है. लेकिन इस राशन दुकान का संचालन एक पुरूष कर रहा है. इस संबंध में युवक कांग्रेस प्रत्याशी सोमनाथ दत्ता का कहना है कि चिरमिरी के ज्यादातर राशन दुकानों में हितग्राहियों से वोटर कार्ड जमा करवा लिए गए हैं.

Surguja News : सरगुजा में किसान की बेटी ने रोशन किया नाम, 12वीं की परीक्षा में टॉप 20 में बनाई जगह, बनी जिले की टॉपर

धमकी दी जा रही है कि वोटर आईडी कार्ड जमा नहीं करने पर राशन से वंचित रहना होगा. इससे पहले कुछ लोगों को कहा गया कि वोटर आईडी कार्ड लिंक होगा. ऐसा कहकर सभी हितग्राहियों से वोटर आईडी कार्ड जमा कराया गया है. दरअसल, यूथ कांग्रेस चुनाव में राशन दुकान मालिक एक पक्ष को वोट करवाने के लिए वोटर आईडी कार्ड जमा करवा रहे है. अधिकारियों को जानकारी दी गई है मगर कोई कार्रवाई करने को तैयार ही नहीं है. मामले की जानकारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को दी गई तो उन्होंने कहा कलेक्टर से जानकारी लेता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget