एक्सप्लोरर

बस्तर में मलेरिया से दो लोगों की मौत, 1500 के पार पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

Bastar News: बस्तर में मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है. 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं. इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप लगाए हैं.

Bastar Malaria Case: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले  में मलेरिया विस्फोट हुआ है, शहरी और ग्रामीण अंचलों में 1500 से अधिक मलेरिया से संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है, इसमें महिला और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है, वहीं बस्तर जिले में अब तक मलेरिया से 2 लोगों की मौत हो गयी है, जिसके कारण  पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है,इधर तेजी से बढ़ते डेंगू और मलेरिया से संक्रमित मरीजों की संख्या ने जिला प्रशासन द्वारा मलेरिया मुक्त अभियान चलाने के दावे की भी पोल खोलकर रख दी है.

बरसात के मौसम के साथ ही बस्तर में डेंगू और मलेरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया से संक्रमित बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं, जिले के 7 ब्लॉकों में से 4 ब्लॉक में लगातार मलेरिया से संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हो रही है.

मलेरिया मुक्त अभियान के तहत पिछले 6 महीनो में किए गए मलेरिया जांच के दौरान 1500 से अधिक मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है,  इनमें से कुछ मरीजों का इलाज गांव के उप स्वास्थ्य केंद्रो में किया जा रहा है ,साथ ही शहरी क्षेत्र के मरीजों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, और कुछ मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे बड़े शहरों में रेफर किया जा रहा है.

लगातार किया जा रहा है फॉगिंग और दवा का छिड़काव
जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के सभी ब्लॉक में मेडिकल कैम्प खोलकर  डेरा डाले हुए हैं, और यहां लगातार ग्रामीणों की  जांच की जा रही है, साथ ही फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है और ग्रामीणों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग का अमला ग्रामीणों को जागरूक करने में भी लगा हुआ है,  जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त दवा है और टेस्ट किट और मच्छरदानी है,जिसका वितरण किया जा रहा है.

लगातार बढ़ रही मलेरिया संक्रमित मरीजों की संख्या 
वहीं बस्तर जिले में इतनी बड़ी संख्या में  मलेरिया के मरीज मिलने से विभाग के लिए चिंताजनक की बात जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि मरीजों को लगातार बेहतर उपचार किया जा रहा है ,उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जांच के दौरान डेंगू और मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश विभाग के द्वारा की जा रही हैं और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का Budget बढ़ा, फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, जानें CG अनुपूरक बजट की जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget