एक्सप्लोरर

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान बस्तर से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 40 घंटे पीछा कर पकड़ा, जानें पूरा मामला

Sahil Khan Arrest in Bastar: महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में एक नया खुलासा हुआ है. इसका लिंक अब बॉलीवुड से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने साहिल खान को बस्तर से गिरफ्तार किया है.

Bastar News Today: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान को शनिवार (27 अप्रैल) की देर रात छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर से मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिनेता साहिल खान पर महादेव बेटिंग साइट चलाने और इस बेटिंग ऐप को प्रमोट करने का आरोप है.

कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए साहिल खान फरार चल रहे थे और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे. मुंबई पुलिस टीम को जानकारी मिली कि साहिल खान अपनी कार में  महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे जगदलपुर शहर पंहुच हैं, इ

गिरफ्तारी के बाद मुंबई ले गई पुलिस
इसके बाद मुंबई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद मुंबई  एसआईटी की टीम साहिल खान को वापस मुंबई लेकर चले गई है. साहिल खान के बस्तर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद खलबली मच गई है. बस्तर पुलिस अब साहिल खान के जगदलपुर पहुंचने की लिंक तलाश रही है.

साहिल खान की लोकल लिंक तलाशने में जुटी पुलिस
बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम साहिल खान को गिरफ्तारी करने के लिए बस्तर पहुंची है. हालांकि मुंबई पुलिस टीम ने बस्तर पुलिस से किसी तरह की सहायता नहीं ली.

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि साहिल खान को जगदलपुर पहुंचते ही गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि साहिल खान जगदलपुर कैसे पहुंचे? उन्होंने आशका जताई है कि यहां साहिल खान का कोई लिंक हो सकता है. इस मामले की बस्तर पुलिस जांच कर रही है.

अभी तक यही जानकारी मिली है कि साहिल खान की यहां किसी से मुलाकात नहीं हुई और जगदलपुर से आगे बढ़ने पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने साहिल खान को हिरासत में ले लिया.

'40 घंटे से पीछा कर रही थी क्राइम ब्रांच'
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान मुंबई छोड़कर फरार हो गए थे. लगभग 40 घंटे पीछा करने पर साहिल खान बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा.

आखिरकार जगदलपुर में होने की सूचना पर आधी रात को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बॉलीवुड एक्टर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि मुंबई  के माटुंगा पुलिस द्वारा महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था.

इसके बाद पुलिस साहिल खान को संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तारी में लगी हुई थी. अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान मुंबई छोड़कर फरार हो गए थे और  मुंबई पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने में कामयबी मिली है. इस मामले में बस्तर पुलिस भी जांच करने की बात कह रही है.

ये भी पढ़ें: बस्तर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल! पारा बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा, अस्पतालों में मरीजों की लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget